Fever Ko Kaise Thik Kare Gharelu Upay: भारत में टाइफाइड बुखार पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है और 2023 से यह एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गया है. अब टाइफाइड सिर्फ संक्रमण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस इसे और ज्यादा खतरनाक बना रहा है. हालिया स्टडी के आंकड़े ना सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि आने वाले समय के लिए चेतावनी भी देते हैं. बता दें कि टाइफाइड एक बैक्टीरियल संक्रमण है जो साल्मोनेला टाइफी नामक जीवाणु से होता है. यह गंदे पानी या खाना खाने से फैलता है. टाइफाइड का बुखार आम बुखार से अलग होता है और अगर सही समय पर इलाज ना मिले तो यह गंभीर रूप ले सकता है. हालांकि, आपको घबराने की जरूरत नहीं है हम आपके साथ बाबा रामदेव के बताए नुस्खे साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से सिर्फ 3 दिन में टाइफाइड ठीक किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- पेट में अल्सर होने से क्या-क्या दिक्कत होती है? यहां जानिए अल्सर होने के 5 आम संकेत
टाइफाइड के आम लक्षण
- लगातार बुखार होना
- सिर दर्द रहना
- कमजोरी और थकान होना
- पेट दर्द होना
- दस्त या कब्ज होना
- भूख ना लगना
क्या 3 दिन में टाइफाइड ठीक हो सकता है?
टाइफाइड को 3 दिन में ठीक नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन है. इसका इलाज डॉक्टर द्वारा दी गई एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है. हालांकि, सही दवा लेने पर भी बुखार कम होने में 3–5 दिन लग सकते हैं, जबकि पूरी रिकवरी में 2 हफ्ते लग सकते हैं.
बाबा रामदेव के बताए घरेलू नुस्खे
- बाबा रामदेव का कहना है कि काढ़ा फायदेमंद हो सकता है. आप एक गिलास में तुलसी के पत्ते, काली मिर्च और अदरक को पानी में डालकर उबाल लें. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.
- बाबा रामदेव का कहना है कि काढ़ा बुखार कम करने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है. आप इसका इस्तेमाल बुखार कम करने के लिए कर सकते हैं. आप जूस या काढ़ा डॉक्टर की सलाह पर पी सकते हैं.
- टाइफाइड में शरीर में पानी की कमी हो जाती है. नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. आप इसका सेवन लगातार कर सकते हैं. यकीनन कुछ ही दिनों में आपको फायदा देखने को मिलेगा.
आप अपने आहार में मसालेदार चीजें शामिल करने के बजाय दलिया, दाल का पानी और उबले हुए चावल का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा और आपका बुखार बहुत जल्द सही हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- आंत सिकुड़ने का क्या कारण है? यहां जानिए आंत सिकुड़ने से पहले नजर आने वाले 10 संकेत
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
8 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
17 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines