हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेथी दाना खाने से महिलाओं के शरीर पर कैसा असर पड़ता है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें एक दिन में मेथी के दाने की कितनी मात्रा खानी चाहिए

Fenugreek Benefits For Females: पीले मेथी के दाने खानपान में अलग-अलग तरह से शामिल किए जाते हैं. लेकिन, क्या ये दाने सचमुच महिलाओं के लिए अच्छे हैं? आइए जानें न्यूट्रिशनिस्ट का इसपर क्या कहना है.

विज्ञापन
क्या मेथी दाना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है? Image Credit - AI

Methi Dana Benefits For Women: मेथी दाना यानी फेनुग्रीक सीड्स लगभग हर भारतीय रसोई में पाए जाते हैं. इन्हें ज्यादातर लोग मसाले या स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन खाने का जायका बढ़ाने से अलग ये छोटे-से दाने सेहत के लिए भी बेहद अच्छे माने जाते हैं. खासकर ये महिलाओं के शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. फेमस न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने महिलाओं के लिए मेथा दाना (Fenugreek Seeds) खाने के कुछ ऐसे ही फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

हार्मोन को संतुलित करता है

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, मेथी दाने में ऐसे नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो महिलाओं के हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं. खासकर पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स, दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में ये बहुत राहत देता है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर करता है, जिससे पीसीओडी से जूझ रही महिलाओं को फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर पटाखों से जलने पर टूथपेस्ट लगाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कैसे ठीक होगी चोट

विज्ञापन

मेनोपॉज में राहत देता है

मेनोपॉज के समय अक्सर हॉट फ्लैशेज, थकान और नींद की कमी जैसी परेशानियां होती हैं. श्वेता शाह के अनुसार, मेथी दाना इस अवस्था में नेचुरल सपोर्ट की तरह काम करता है. यह शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को संतुलित रखता है और एनर्जी बनाए रखता है.

विज्ञापन

डाइजेशन और एनर्जी के लिए फायदेमंद

मेथी के दाने में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन सुधारने, गैस और ब्लोटिंग (Bloating) कम करने में मदद करती है. यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और दिनभर एक्टिव महसूस कराता है.

विज्ञापन

नई मां के लिए भी फायदेमंद

इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, मेथी दाना लैक्टेशन यानी दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए इसे अक्सर पोस्ट पार्टम लड्डू या हर्बल ड्रिंक में शामिल किया जाता है.

विज्ञापन

कैसे खाएं और कितनी मात्रा में लें?

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, हर उम्र की महिलाओं को अपनी जरूरत के हिसाब से मेथी का सेवन करना चाहिए.

विज्ञापन

टीनएज गर्ल्स: रोटी या परांठे में थोड़ा मेथी पाउडर मिलाकर खा सकती हैं.
मेनोपॉज वाली महिलाएं: अंकुरित मेथी (स्प्राउट्स) को सब्जी की तरह खाएं.
स्तनपान कराने वाली माताएं: मेथी दाने का काढ़ा या लड्डू में मिलाकर लें.

सामान्य तौर पर 1 चम्मच (लगभग 5 ग्राम) मेथी दाना रोजाना लेना फायदेमंद माना जाता है. इसे पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाने या उसका पानी पीने से और भी अच्छे परिणाम मिलते हैं. यानी मेथी दाना एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो हर उम्र की महिला के शरीर की जरूरतों को समझता है अगर आप भी अपनी सेहत को नेचुरल तरीके से बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना थोड़ा-सा मेथी दाना जरूर शामिल करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – आंख हर समय रहती है लाल तो यह हो सकती है वजह, आई सर्जन ने कहा कभी ना इग्नोर करें ये लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola