Breast Cancer Symptoms: दुनियाभर में कैंसर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यह कई प्रकार का होता है, जिनमें से एक ब्रेस्ट कैंसर भी है. इसे सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित करने वाला कैंसर माना जाता है. आमतौर पर यह महिलाओं को ज्यादा होता है, लेकिन कुछ पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है. डॉक्टर ज्योति वाधवा बताती हैं कि Breast Cancer होने पर निप्पल की स्किन पर 3 बदलाव दिखते हैं जिन्हें हमें इग्नोर नहीं करना चाहिए.
ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल में दिखते हैं ये 3 संकेत। 3 Breast Cancer Warning Signs in Nipples
निप्पल का धसना- अगर किसी के निप्पल धंसने लग जाएं और दबे-दबे दिखें तो यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है. हालांकि, पुरुषों के साथ भी ऐसा हो सकता है लेकिन महिलाएं इस बदलाव को हल्के में न लें.
ये भी पढ़ें-30 दिनों में रिवर्स होगा Fatty Liver, बस फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 3 स्टेप्स डेली
निप्पल की स्किन में खुरदुरापन- ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज-1 में निप्पल की त्वचा बिल्कुल काली और खुरदुरी पड़ जाती है. अगर यह खुरदुरी स्किन निकलने लगे या उसमें से स्किन ड्राई होने लगे तो यह भी एक लक्षण है. अपोलो अस्पताल की सीनियर ऑनकोलॉजिस्ट, डॉक्टर ज्योति कहती हैं कि निप्पल में एक्जिमा जैसे बदलाव दिखना ब्रेस्ट कैंसर का इशारा होते हैं.
निप्पल से लिक्विड आना- महिलाओं के शरीर में कैंसर सेल बनने पर उनकी निप्पल में से रसाव होने लगता है. इस रसाव (Liquid) का रंग सफेद या पानी जैसा भी हो सकता है. यह तरल चिपचिपा और कभी-कभी लाल भी होता है. ध्यान रहे लाल तरल गंभीर संकेत हो सकता है. इसलिए, इस लक्षण को इग्नोर करने से बचना चाहिए.
इसके अलावा, ब्रेस्ट और निप्पल में या उसके आस-पास किसी भी तरह की गांठ होना भी Breast Cancer का लक्षण होता है. बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है इसलिए, शरीर में होने वाले बदलावों को समय रहते समझें और जांच करवाएं.
ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय
- अपने वजन को नियंत्रित रखें.
- शराब और धूम्रपान का कम से कम सेवन करें.
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें.
- सेल्फ एग्जामिनेशन हर 3-3 महीने में करें.
- 35 से 40 वर्ष की आयु के बीच की महिलाओं को साल में 1 बार कैंसर की स्क्रीनिंग करवानी चाहिए.
ये भी पढ़ें-Anjeer Benefits: अंजीर खाना क्यों फायदेमंद है? पुरुषों को अपनी डाइट में जरूर करना शामिल
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
52 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines