Health benefits of oranges for babies: संतरा एक स्वाद में खट्टा-मीठा और रसीला फल है जोकि विटामिन ए, विटमिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वो का भंडार होता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहते हैं।
लेकिन अक्सर माता-पिता के मन में एक सवाल होता है कि बच्चों को संतरा खिलाएं या नहीं? ऐसे में आज हम आपको बच्चों को शंतरा खिलाने के फायदे और खिलाने का सही समय बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं बच्चों को संतरा खाने के फायदे-
बच्चों को संतरा खिलाने के फायदे (Health benefits of oranges for babies)
इम्युनिटी बढ़ाए (Boosts Immunity)
संतरे में विटामिन सी मौजूद होता है, जोकि आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जोकि आपको संक्रमण से बचाता है। इससे आपका सर्दी-जुखाम, बुखार और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।
खून की कमी दूर करे (Prevents Anaemia)
बहुत से में एनीमिया की शिकायत पाई जाती है। ऐसे में संतरा शिलाने से शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। संतरा विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन से भरपूर होता है। इसलिए इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर करने में सहायता मिलती है।
हड्डियां मजबूत बनाए (Makes Bones Strong)
संतरा खिलाने से बच्चों को की हड्डियां स्ट्रॉंग बनती हैं। संतरा कैल्शियम और फॉस्फेट से भरपूर होता है। इसके पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और साथ बच्चों के विकास में भी मददगार होता है। बच्चों को संतरा खिलाने से रिकेट्स जैसे हड्डी जैसे रोग से बचाव मिलता है।
पाचन को बेहतर बनाए (Good For Digestion)
छोटे शिशु को पाचन से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। ऐसे में बच्चों को संतरा खिलाने से ये समस्या दूर हो जाती है। संतरा खाने से पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।
कब्ज की समस्या को दूर करे (Cures Constipation)
अक्सर छोटे बच्चों को डाइट से पर्याप्त फाइबर नहीं मिल पाता है, जिससे वो कब्ज की समस्या के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों को संतरा खिलाने ये छुटकारा मिल जाता है। संतरे में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है।
अभी पढ़ें – Happy Children’s Day 2022: बच्चों को रोजाना खिलाएं 1 संतरा, कई गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे
बच्चों को संतरा कब खिलाएं (Right Time To Give Oranges For Babies)
अगर आपका बच्चा 6 महीने से अधिक है, तो आप उसे ठोस आहार का सेवन करा सकते हैं। हालांकि, शिशुओं का पाचन बेहद कमजोर होता है। इसलिए फाइबर और सिट्रिक एसिड से भरपूर संतरे के सेवन से शिशु को रैशेज की समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप 1 साल के बाद ही शिशु को संतरे का सेवन शुरू करें। छोटे बच्चों को संतरे के बीज निकालकर खिलाएं। साथ संतरे के एक टुकड़े को दो से तीन भागों में काटकर खाने को दें। अगर आप चाहें तो बच्चे को संतरे का जूस बी सेवन करा सकते हैं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
16 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
17 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
20 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines