Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर ऐसा रोग है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में एक्सट्रा फैट जम जाता है। फैट के जमाव से समय के साथ लिवर में सूजन और खराबी हो सकती है। फैटी लिवर रोग के दो मुख्य प्रकार हैं: नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर और एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज। हालांकि, दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसे लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है क्योंकि लिवर डैमेज का प्रमुख कारण खाने-पीने की खराब आदतें हैं। फैटी लिवर की जांच के लिए लोग डॉक्टरों व लैब्स में जाकर टेस्ट करवाते हैं, मगर आज हम आपको फैटी लिवर का सेल्फ टेस्ट करना सिखाएंगे। सेल्फ टेस्ट का मतलब है घर पर ही बिना जांच के आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपके लिवर में फैट जमा हुआ है या नहीं। इस बारे में डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने खुद बताया है।
फैटी लिवर सेल्फ टेस्ट करना बेहद आसान है। हाल ही में डॉक्टर शिव कुमार सरीन, जो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और लिवर स्पेशलिस्ट हैं, उन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ एक ताजा इंटरव्यू में लिवर और लिवर से जुड़ी कई बातें बताई हैं। इस कड़ी में एक सवाल यह भी था कि घर पर कैसे फैटी लिवर की जांच करें, जिस पर डॉक्टर ने 5 सेल्फ टेस्ट के तरीके सुझाए हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट
1. मस्से होना
डॉक्टर सरीन के अनुसार गर्दन के आस-पास, बांहों से लेकर छाती के आस-पास काले-सफेद रंगों के मस्से होना लिवर में फैट जमने का संकेत हैं। यह साफ तौर पर इशारा करता है कि लिवर में डैमेज की शुरुआत हो चुकी है।
2. गर्दन पर काली लाइनें बनना
अगर आपकी गर्दन और उसके आस-पास कहीं भी स्किन काली हो रही है या काले रंग की लाइनें बनती दिख रही हैं, तो यह भी फैटी लिवर का सीधा संकेत हैं, जिसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। डॉक्टर सरीन के मुताबिक, ऐसी काली लाइनें लिवर में जमे फैट के साथ-साथ यह भी संकेत देती हैं कि आपका मेटाबॉलिज्म वीक हो रहा है।
photo credit- freepik
3. कमर का साइज
जी हां, यह संकेत कुछ अलग है मगर डॉक्टर के अनुसार हमारी कमर का साइज भी हमें फैटी लिवर रोग के बारे में बताता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी महिला की कमर यदि 75 सेंटीमीटर से ज्यादा है तो उन महिलाओं को तुरंत लिवर की जांच करवा लेनी चाहिए। इसके विपरीत, पुरुषों की कमर अगर 90 सेंटीमीटर से ज्यादा हैं, तो यह उनके लिए संकेत है कि लिवर में फैट जमने लगा है।
4. जेनेटिक्स
जेनेटिक्स में लोगों को विरासत में गंभीर से गंभीर रोग तोहफे में मिल जाते हैं। इनमें लिवर रोग भी शामिल है। लिवर के रोगों में फैटी लिवर को समझने के लिए आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा, जैसे- अगर आपके परिवार में कोई फैटी लिवर से पीड़ित था या है और फिर अगर आप भी हमेशा बीमार हो रहे हैं, पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इस बात की संभावना रहती है कि आपको भी फैटी लिवर है।
5. मोटापा
ज्यादा वजन होना या ओबेसिटी के शिकार लोगों को फैटी लिवर रोग होने की पूरी संभावना रहती है। डॉक्टर के अनुसार, हर स्वस्थ इंसान का वजन उनकी हाइट के हिसाब से होता है। जैसे- अगर किसी की हाइट160 सेंटीमीटर है, तो महिला का वजन 55 किलो होना चाहिए और पुरुष का वजन 60 किलो होना चाहिए। अगर कोई किसी बीमारी का मरीज है, तो उसका वजन 50 किलो होना चाहिए। यदि इस हिसाब से वजन का मापदंड नहीं बैठ रहा है, तो फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
15 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
17 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines