Fatty Liver Symptoms: हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग लिवर होता है. इसे प्रतिदिन और प्रतिपल काम करना होता है. इसकी मदद से ही शरीर का खून फिल्टर होता है, खाना पचता है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. मगर कुछ सालों से लिवर की बीमारियों में इजाफा हुआ है, खासतौर पर फैटी लिवर में. फैटी लिवर दो तरह के होते हैं- एल्कोहॉलिक और नॉन एल्कोहॉलिक. ताज्जुब की बात यह भी है कि जो मामले बढ़े हैं, वे नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के हैं. गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने हाल ही में बताया है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें उसे उसके पसंदीदा फूड्स खिलाने चाहिए. क्या हैं ये नेचुरल चीजें? आइए जानते हैं.
फैटी लिवर क्या है?। What is Fatty Liver
फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें हमारे लिवर पर अतिरिक्त वसा का जमाव हो जाता है. अगर लिवर का वजन अपने वजन से 5% ज्यादा बढ़ जाता है, तो उस स्थिति को फैटी लिवर कहते हैं. इसमें फैट जमा होने के कई कारण होते हैं जैसे शराब पीना, खराब तेल और सफेद चीनी का सेवन करना और मैदे से बनी चीजों का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करना. डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों को भी फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है.
ये भी पढ़ें-7 दिन तक इस पौधे को खाने से कैंसर-HIV समेत जोड़ों के दर्द की समस्या में मिलेगी राहत, नाम है ‘सत्यानाशी’
फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण। Symptoms of Fatty Liver
- बहुत ज्यादा थकान महसूस करना.
- पेट के दाहिनी ओर हमेशा दर्द बने रहना.
- अचानक भूख न लगना.
- वजन कम होना.
- मतली होना.
- पैरों में सूजन होना.
- पेट फूला-फूला दिखना.
क्या है लिवर के पसंदीदा फूड्स?। Foods for Healthy Liver
डॉक्टर सरीन बताते हैं कि लिवर को अच्छा रखने के लिए आपको अपनी प्लेट पर ध्यान देना होगा. यदि आप पूरे दिन पका हुआ खाना खाते हैं तो यह लिवर को डैमेज करेगा ही करेगा. आपको रोजाना की डाइट में 60% खाना कच्चा ही खाना चाहिए, जिसमें फल और ऐसी कच्ची सब्जियां शामिल हो, जिन्हें ज्यादा पकाने की जरूरत न पड़े. गाजर, मूली, खीरा और चुकंदर का सलाद खाएं.
- आपकी डाइट में मिलेट्स होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे शरीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कंट्रोल रहता है.
- खाने के साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. खाना आपको पेट भरकर नहीं खाना है.
ये भी पढ़ें-गुनगुने पानी में ये 2 चीजें मिलाकर पीना कितना फायदेमंद? डॉक्टर से जानिए सही समय और तरीका
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
53 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
23 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines