Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर की बीमारी या हेपेटिक स्टीटोसिस तब होता है जब लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है। आमतौर पर ये टाइप 2 डायबिटीज और ज्यादा शराब के सेवन से होता है। ऐसा होने पर सूजन, फाइब्रोसिस और लिवर फैलियर जैसी समस्या हो सकती है। इसके लक्षणों की बात करें तो थकान, पेट में तकलीफ और पीलिया जैसी समस्या शामिल है। इससे बचने के लिए आप हेल्दी डाइट ले सकते हैं, वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं और हर रोज एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके संकेत क्या-क्या हो सकते हैं?
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
डॉ. श्रीकांत मोहता बताते हैं कि आज के समय में हर 3 में से 1 व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या है। फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है, जिसके लक्षण कम ही लोगों में नजर आते हैं। इस दौरान कई बार लिवर खराब भी हो जाता है और यहां तक की पेट में ट्यूमर भी हो जाता है, लेकिन ऐसा कम ही लोगों में होता है। फैटी लिवर के कारण कई बीमारियों जैसे की ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इस बीमारी का पता करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
फैटी लिवर के संकेत
1. लगातार थकान महसूस होना।
2. पेट के दाहिने हिस्से में दर्द।
3. अचानक वजन कम होना।
4. भूख में कम लगना।
5. कमजोरी और जी मिचलाना।
6. किसी भी काम में फोकस न कर पाना।
7. खून की उल्टी
8. आंखों का पीलापन होना
9. पेट में पानी भरना
कैसे करें बचाव
1. वजन को कंट्रोल में रखें।
2. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें खाएं।
3. फ्रुक्टोज से भरपूर जूस का सेवन करें।
4. एरोबिक एक्सरसाइज करें।
5. हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स और बीज को डाइट में शामिल करें।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधाराण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
6 mins agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
3 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
3 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
16 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
22 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines