Fatty Liver Home Remedies: लाइफस्टाइल में तेजी से हो रहे चेंज ओर अन हेल्दी डाइट के कारण ज्यादातर लोगों में फैटी लिवर की समस्या देखने को मिलती है। यह समस्या अक्सर बड़ों में देखने तो मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिलती है। लिवर से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं, जिसमें फैटी लिवर की प्रॉब्लम आती है, जिसे हेपेटिक स्टीटोसिस भी बोलते हैं।
इस समस्या में लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है और ये अगर ज्यादा होता है, तो कई परेशानियां आती हैं। फैटी लिवर के कारण ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक और कई ऑर्गन फेल (Multi Organ Failure) हो जाते हैं।
ऐसे में ये कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से फैटी लिवर की दिक्कत को काफी हद तक दू कर सकते हैं, लेकिन इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें..
फैटी लिवर का कारण
- ज्यादा शराब का सेवन
- फैमिली हिस्ट्री
- मोटापा
- फैट से भरपूर खानपान और मसालेदार भोजन
- डायबिटीज
- लंबे समय तक दवाइयों का सेवन
- हेपेटाइटिस
फैटी लिवर को ठीक करेंगे ये घरेलू नुस्खे
छाछ का सेवन
दोपहर के खाने में छाछ पिएं और उसमें नमक, हींग, जीरा और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। इससे भी फैटी लिवर की समस्या को दूर किया जा सकता है।
मेथी दाना
मेथी दाना भी फैटी लिवर को ठीक करने में मदद कर सकता है। आप डेली मेथी के दाने को पानी में भिगोकर सेवन कर सकते हैं।
पत्ता गोभी का रस
पत्ता गोभी का रस भी फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
खीरा और टमाटर का रस
खीरा और टमाटर का रस भी फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
करेले का जूस
करेला में मिलने वाले तत्व फैटी लिवर की समस्या को रोकने में हेल्प करते हैं। अगर आप फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित हैं, तो अपनी डाइट में करेले की सब्जी या जूस का सेवन करें। इनके सेवन से कुछ ही दिनों में आपको फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines