हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह की चाय से होता है Fatty Liver! एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

Fatty Liver Causes: लिवर से जुड़ी बीमारियों के कई कारण हैं क्योंकि यह लाइफस्टाइल डिजीज होते हैं। सुबह की कुछ खराब आदतों की वजह से फैटी लिवर जैसी समस्या होती है, उनमें से एक चाय पीना भी है। आइए जानते हैं सुबह चाय पीने के क्या नुकसान हैं।

विज्ञापन
fatty liver

Fatty Liver Causes: हेल्दी रहने के लिए हमें सुबह ही कुछ अच्छी आदतों का पालन करने की जरूरत होती है, क्योंकि अनहेल्दी बॉडी से इंसान के बीमार होने का रिस्क काफी ज्यादा बढ़ जाता है। लिवर हमारे शरीर का वह अंग है, जिसकी मदद से शरीर को भोजन का पर्याप्त पोषण मिलता है। इसका स्वास्थ्य सही रखना बहुत जरूरी होता है। यदि इसकी कार्यक्षमता कमजोर होती है, तो आपको लिवर के कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। फैटी लिवर होने का एक प्रमुख कारण सुबह रोजाना की जाने वाली यह गलती है। यह आदत चाय पीने की है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह चाय पीने से कौन सी बीमारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने एक पॉडकास्ट शो में बताया है कि सुबह-सुबह हम जो चाय पीते हैं, वह कितनी ज्यादा नुकसानदायक होती है। इसे पीने से हमारे लिवर पर इतना गंभीर अटैक होता है कि उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। सुबह खाली पेट चाय पीने से फैटी लिवर की समस्या का रिस्क सबसे ऊपर होता है।

विज्ञापन

क्यों नुकसानदायक है सुबह की चाय?

दरअसल, रोजमर्रा में पी जाने वाली चाय टैनिन से भरपूर होती है। इसे पीने से गट हेल्थ तो बिगड़ती है लेकिन साथ में अन्य बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। चाय में मौजूद टैनिन से लिवर पर ऐसा असर होता है कि उसमें इंफ्लामेशन यानी की सूजन हो जाती है। खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं।

और क्या कारण है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह के समय ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती हैं। सफेद चीनी या शुगर बेस्ड ब्रेकफास्ट से भी लिवर डिजीज हो सकते हैं। पैकेज्ड जूस पीना भी हानिकारक है।

विज्ञापन

सुबह क्या पिएं?

सुबह के समय खाली पेट चाय की जगह नारियल पानी पी सकते हैं।

दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी पिएं।

विज्ञापन

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी भी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- किडनी के मरीज दवा लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola