हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Quit Sugar for 30 Days: हार्ट अटैक का रिस्क होगा कम...30 दिनों तक लें नो शुगर चैलेंज

Benefits of Quitting Sugar for 30 Days: फैटी लिवर की समस्या में चीनी का भी अहम रोल होता है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो अगले 30 दिनों के लिए इस काम को कर लीजिए। हार्वर्ड के सीनियर गैस्ट्रो इंटोलिजिस्ट डॉक्टर ने दिया आसान नुस्खा।

विज्ञापन

Benefits of Quitting Sugar for 30 Days: शुगर के मरीजों को सिर्फ डायबिटीज नहीं इसके अलावा भी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ा हुआ शुगर लेवल शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं- एल्कोहॉलिक और नॉन-एल्कोहॉलिक। नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का प्रमुख कारण शुगर यानी सफेद चीनी है। अगर आपको लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचना है या आप इस समस्या से जूझ चुके हैं, तो 30 दिनों का नो शुगर चैलेंज फॉलो करें। इस चैलेंज की मदद से आप न सिर्फ चीनी को मैनेज करेंगे बल्कि फैटी लिवर की समस्या को दूर कर सकेंगे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हार्वर्ड के डॉक्टर सौरभ सेठी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया है कि अगर हम 30 दिनों तक मीठा नहीं खाते हैं, तो इससे आपके लिवर का फैट कम होने लगेगा। इससे फैटी लिवर की समस्या दूर होती है।

फैटी लिवर में चीनी

इस समस्या में चीनी का भी असर पड़ता है। यह समस्या तब होती है जब लीवर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है। चीनी, खासकर सफेद शुगर, लिवर में फैट जमने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। चीनी को धीरे-धीरे खाना बंद करेंगे, तो इससे उसमें जमा फैट पिघलने लगेगा और 30 दिनों में ही इसका असर दिखने लगेगा।

विज्ञापन

किडनी को भी फायदा

चीनी खाना बंद कर देंगे, तो इससे किडनी की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। बहुत ज्यादा चीनी के सेवन से किडनी में भी सूजन होने लगती है। डॉक्टर बताते हैं कि इंसुलिन रेजिस्टेंस और प्री-डायबिटीक मरीजों को चीनी से परहेज करना ही चाहिए। इससे टाइप-2 का रिस्क कम होता है और किडनी भी स्वस्थ रहती है।

फोकस बढ़ेगा

30 दिनों तक नो शुगर चैलेंज को फॉलो करने से आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपकी मेंटल हेल्थ भी बूस्ट अप हो रही है। इससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता और फोकस लेवल भी बढ़ेगा। ब्रेन फॉग की समस्या का भी एक कारण चीनी है।

विज्ञापन

इम्यून सिस्टम

अगर आप चीनी को अपनी डाइट से धीरे-धीरे कम करते हुए पूरी तरह बंद कर देते हैं, तो इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

वेट लॉस

चीनी खाने से वजन बढ़ता है। अगर 30 दिनों तक मीठा खाना खाने से परहेज करेंगे तो इससे काफी हद तक वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। ओबेसिटी में शुगर इनटेक कम करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

आर्टरीज की सूजन कम करें

डॉक्टर सौरभ के मुताबिक, चीनी खाने से धमनियों में सूजन होती है, जिससे हार्ट की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। चीनी से परहेज आपके दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

क्या है हेल्दी विकल्प?

सफेद चीनी के लिए डॉक्टर सौरभ ने कुछ हेल्दी और प्राकृतिक शुगर के विकल्प भी बताए हैं, जिनमें रॉ हनी (Raw Honey), खजूर, प्योर स्टीविया और चिकोरी रूट सिरप शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहा वायरल बीमारियों का खतरा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola