हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नो डाइट, नो एक्सरसाइज! अपनाएं घरेलू नुस्खा और करें शरीर की चर्बी कम

विज्ञापन
fat

Fat Reduce Home Remedy: पेट और कमर पर जमने वाली परत को हम चर्बी का नाम देते हैं। बढ़ी हुई चर्बी न सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि कई बीमारियां का कारण भी बनती हैं। चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- बैठे-बैठे काम करना, कोई व्यायाम, योगा न करना आदि कई सारी ऐसी चीजें हैं जो चर्बी का कारण बनती हैं। लेकिन अगर आपको योगा करना, एक्सरसाइज, डाइट में कोई बदलाव करने का मन नहीं है तो आप ये घरेलू नुस्खा अपना कर पेट और कमर के साथ-साथ वजन को भी कम कर सकते हैं।

चर्बी जमा होने के कारण

  • जेनेटिक
  • खराब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल
  • हार्मोन में बदलाव
  • तनाव
  • अन्य बीमारियां
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • बैठकर काम करने की आदत

घरेलू नुस्खा 

बस आपको ये नुस्खा लगातार 21 दिन तक प्रयोग करना है और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। इस वीडियो में आप इस नुस्खे को देखकर घर पर आराम से बना सकते हैं। इस देसी नुस्खे का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

चर्बी कम करने का नुस्खा और इसमें इस्तेमाल होने वाले इनग्रेडिएंट्स

  • 50 ग्राम सौंफ
  • 50 ग्र्राम अलसी के बीज
  • 25 ग्राम जीरा और हरड़
  • करी पत्ता एक मुट्ठी
  • आधा चम्मच सेंधा नमक

इन सभी चीजों का पाउडर बना कर एक बोटल में भर कर रखें। इस पाउडर को रात का खाना खाकर जल्दी खाने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर पी लें। लगातार 21 दिन यह नुस्खा अपनाएं और पेट, कमर के साथ वजन को कम कर सकते हैं। आप इसे बिना डर के इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक करें-

विज्ञापन

 

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola