Face Care TIPS: अगर आप चेहरे पर सेलिब्रिटी जैसा निखार चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गलत लाइफ स्टाइल और उल्टा सीधा खानपान सेहत पर तो बुरा असर करता ही है, साथ ही ये स्किन और चेहरे की हालत खराब कर सकता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं और निखार चला जाता है।
चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिनका असर एक वक्त के बाद चला जाता है। ऐसे में आप स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा तेज पत्ता और दही से तैयार होता है। इसकी मदद से आप एक चमकता हुआ चेहरा पा सकती हैं।
दही-तेजपत्ता फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामाग्री
- एक चम्मच तेजपत्ता पाउडर
- दो चम्मच दही
- एक चुटकी हल्दी
- दो चम्मच शहद
फेस पैक बनाने का तरीका
सबसे पहले तेज पत्ते को मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाएं।
किसी बाउल में दही निकाल कर इसको अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर इसमें तेज पत्ते का पाउडर मिक्स कर लें।
एक बार चम्मच से अच्छी तरह से फिर से फेंट लें।
अब इस मिक्सचर में हल्दी और शहद एड करें।
इन सब चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिला लें।
इस तरह आपका तेजपत्ता और दही फेस पैक तैयार है।
ऐसे करें इस्तेमाल
अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से धोकर सुखाएं।
इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह अप्लाई करें।
सूख जाने तक ऐसे ही लगा रहने दें।
फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।
हफ्ते में दो बार तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
लाभ– तेजपत्ता और दही फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी मदद से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद पिम्पल्स, एक्ने, सनबर्न और टैनिंग जैसे दाग-धब्बों से भी निजात मिलती है। इस पैक के इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइज भी होती है, जिससे ड्राइनेस भी दूर होती है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
9 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
12 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
12 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
13 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
15 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
18 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines