Fennel Seeds With Almonds And Eyesight: अलग-अलग बीमारियों के जल्दी समाधान करने वाले पोस्ट पर ठोकर लगना आम बात है। हालांकि, ये इतना नुकसान नहीं करते हैं। लेकिन कुछ हद तक सावधानी रखना ज़रूरी है। ऐसे मामलों में किसी एक्सपर्ट के मार्गदर्शन की जरूरत होती है।
ऐसी ही एक इंस्टा पोस्ट पर Indian_veg_diet पेज पर मिली, जिसमें बताया गया था कि सोते टाइम दो बादाम के साथ कुछ सौंफ के बीज लेने से आंखों की रोशनी में सुधार करने में हेल्प मिल सकती है। “एक चम्मच सौंफ के साथ दो बादाम खाएं। कुछ ही दिनों में अच्छे नतीजे आने लगेंगे।”
The Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. संजीव गुप्ता, डायरेक्टर और सीनियर आई सर्जन, आई केयर सेंटर, नई दिल्ली (Dr. Sanjeev Gupta, Director and Senior Eye Surgeon,I Care Centre, New Delhi) ने बताया कि सौंफ और बादाम दोनों में ही भरपूर पोषण है, जो आंखों को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं, लेकिन इस बात को लेकर किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है और न ही इसके कोई वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि इन्हें एक साथ खाने से आंखों की रोशनी में काफी सुधार होता है। उन्होंने कहा कि सौंफ में विटामिन ए होता है, जो आंखों की हेल्थ बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण पोषण तत्व है, जबकि बादाम में भरपूर विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड हैं, जो फायदेमंद भी हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
विटामिन ए रेटिना की हेल्थ को बनाए रखने और कम रोशनी में नजर को ठीक रखने में अहम भूमिका के लिए जाना जाता है। विटामिन ई से भरपूर बादाम एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो आंखों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों में सेल झिल्ली को बनाने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय देखें इस Video में-
ये भी पढ़ें- सर्दियों में बार-बार क्यों होता है खांसी-जुकाम? जानिए कारण और बचाव के तरीके
हालांकि, सौंफ और बादाम के साथ-साथ हेल्दी डाइट आंखों की हेल्थ को बनाए रखने में हेल्प करते हैं। लेकिन आंखों से जुड़ी समस्याओं का कोई गारंटी इलाज नहीं है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आंखों की रोशनी के बारे में अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए किसी अच्छे आई सर्जन से परामर्श करना सही रहता है। नोबल आई केयर, गुरुग्राम के निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह (Dr. Digvijay Singh, Director of Noble Eye Care, Gurugram) ने बताया कि अच्छी नजर बनाए रखने के लिए ऑवरऑल चीजों का पालन करना जरूरी है।
- ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें।
- हेल्दी वजन बनाए रखना।
- धूप का चश्मा पहनकर अपनी आंखों को हानिकारक यूवी किरणों से बचाकर रखना।
- धूम्रपान नहीं करना।
- आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या का जल्दी पता लगाने और उसके समाधान के लिए आंखों की नियमित जांच करवाएं।
बादाम सौंफ मिश्री पाउडर आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय, देखें ये Video-
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines