Eyes Can Diagnose These Diseases: आपने अक्सर फिल्मों और शायरी में आंखों को दिल का आइना कहते सुना होगा। आंखे अक्सर भावनाएं एक्सप्रेस करने के अलावा हमारी आंखें हमारी सेहत भी बयां करती हैं। खासतौर पर आंखों की हेल्प से दिल की सेहत का पता लगता है।
इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। क्या है आंखों और दिल के बीच का कनेक्शन और कैसे दिल का हाल बयां करती हैं आंखें, आइए जानें..
आंख के पीछे मौजूद ब्लड वेसल्स, जिसे रेटिना वैस्कुलचर बोलते हैं, आपके दिल की सेहत से जुड़ी हुई है। अक्सर आपने देखा होगा कि हाई ब्लड प्रेशर, ब्लॉक आर्टिरीज, डायबिटीज और गठिया जैसी समस्याओं की जांच के लिए ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट आंख के लेंस, रेटिना और ऑप्टिक नर्व की जांच करता है, क्योंकि इससे इन बीमारियों के संकेत मिलते हैं। आइए जान लेते हैं अलग-अलग बीमारियों के आंखों पर क्या लक्षण दिखते हैं।
हाइपरटेंशन
अगर आंखों पर रेड स्पोट दिख रहे हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर या सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। ये तब होता है जब आर्टरी की वॉल पर खून का ज्यादा होता है। हाई बीपी आंखों में रेटिनोपैथी की वजह बनता है, तो यह दिल की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
डायबिटीज
डायबिटीज आंखों में छोटी ब्लड वेसल्स को हानि पहुंचाती है। बॉडी में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल आंखों में समस्या पैदा कर सकता है। डायबिटिक रेटिनोपैथी होने का मतलब अंधापन है।
हाई कोलेस्ट्रॉल
अगर आंखों के आसपास पीलापन दिख रहा है, तो यह संकेत है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है, तो आपके दिल के लिए गंभीर है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में काफी ज्यादा देखने को मिलता है। अगर ऐसा नजर आ रहा है तो तुरंत कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक कराएं।
दिल की अन्य समस्याएं
लिक्विड पदार्थ की वजह सूजी हुई पलकें या आंखें भी दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत बता देती हैं। अगर अचानक देखने में परेशानी होती है और आंखों के टेस्ट से पता चलता है कि रेटिना की ब्लड वेसल्स में क्लॉट जमा है, तो यह दिल की बीमारी का एक संकेत होता है।
ये भी पढ़ें- Horlicks अब नहीं रहा हेल्दी ड्रिंक, बदल गई कैटेगिरी; जानिए- क्या हो गया नया नाम
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
3 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines