---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Eye Care Food: आंखों से दिखने लगा है धुंधला तो खाएं ये 5 चीजें, बढ़ने लगेगी रोशनी!

Eye Care Food: अगर आपको भी आंखों से धुंधला दिखने लगा है तो ये खबर आपके काम की है। आंखों के कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें अधिक मोबाइल का उपयोग करना और पूरी नींद न लेना भी शामिल है। क्योंकि जिस तरह हमारे शरीर और दिमाग को वक्त-वक्त पर आराम […]

---खबर नीचे जारी है---

Eye Care Food: अगर आपको भी आंखों से धुंधला दिखने लगा है तो ये खबर आपके काम की है। आंखों के कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें अधिक मोबाइल का उपयोग करना और पूरी नींद न लेना भी शामिल है। क्योंकि जिस तरह हमारे शरीर और दिमाग को वक्त-वक्त पर आराम चाहिए होता है, वैसे ही आंखों को भी रेस्ट की जरुरत होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप लगातार 2 घंटे तक स्क्रीन को देख रहे हैं तो ये आपकी आंखों के लिए हानिकारक है। मोबाइल पर स्क्रीन टाइम ज्यादा वक्त बिताने से आंखों से पानी आना, आंखों में जलन होना, आंखें लाल नजर आना, आंखों में दर्द, थकान, चुभन महसूस होना आदि तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इनसे बचने में कुछ फूड्स आपकी मदद करेंगे।

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स

1. आंखों के लिए फायदेमंद है शहद

शहद आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। ये हमारी आंखों की मांसपेशियों को स्‍वस्‍थ बनाता है। कमजोर नजर को मजबूत करता है।

---खबर नीचे जारी है---

2. आंखों के लिए फायदेमंद है नारियल तेल

अगर आपको आंखों से कम दिखने लगा है तो नारियल या तिल के तेल से पैरों के तलवों में हल्के हाथों से रोज मालिक करें। इससे लाभ होगा।

---खबर नीचे जारी है---

3. आंखों के लिए फायदेमंद है मूंगदाल

मूंगदाल खाना भी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी को बढ़ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

4. आंखों के लिए फायदेमंद है आंवला

कमजोर आंखें हो गई हैं तो डाइ में आंवले को शामिल करें। आप इसका जूस या फिर मुरब्बा खा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

5. आंखों के लिए फायदेमंद है गाजर

गाजर भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) आंखों को हेल्दी रखती है। खाली पेट गाजर का जूस पी सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

First published on: Aug 14, 2022 04:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola