Peshab Karte Waqt Jalan Ya Dard Hona: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह जब पेशाब करते हैं तो उन्हें कई बार दर्द या फिर तेज जलन का एहसास होता है. इससे न सिर्फ दिल में एक डर बैठ जाता है, बल्कि दिमाग में तरह-तरह के गलत ख्याल आने लगते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इस जलन और दर्द के कई वजहें हो सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको अच्छे और आसान शब्दों में इस स्टोरी में बताएंगे.
यह भी पढ़ें: पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है
क्यों होता है पेशाब करते वक्त जलन या दर्द
पेशाब करते वक्त जलन या दर्द होने का कोई एक कारण नहीं होता, बल्कि इसके अनेक कारण होते हैं, इनमें मूत्रमार्ग में संक्रमण (UTI), किसी दवा के सेवन के कारण (जैसे कीमोथेरेपी की दवा), ओवरी में सिस्ट या गुर्दे में पथरी, योनि में संक्रमण, किसी केमिकल, यौन रूप से संक्रामित संक्रमण, पेल्विक हिस्से में रेडिएशन थेरेपी लेने, यूरीनरी कैथेटर आदि हो सकते हैं.
घर में कैसे पाएं राहत
कई बार पानी की कमी और प्रोस्टेट ग्रंथि में संक्रमण के कारण पेशाब करते वक्त इस तरह की समस्या हो सकती है. लेकिन कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से डिस्यूरिया (Dysuria) से राहत पाया जा सकता है. इसमें:
- एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ लें और एक चम्मच शहद मिक्स करके रोज सुबह खाली पेट पिएं.
- सेब का सिरका भी आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप दिन में दो बार एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद डालकर पी लें. दोनों के गुण आपको राहत दे सकते हैं.
- पानी की कमी से भी इस तरह की दिक्कत हो सकती है, इसलिए दिनभर में नियमित रूप से खूब पानी पीएं. इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थ अपने आप निकल जाते हैं.
इन सबके अलावा और सबसे जरूरी है कि आप इस समस्या को लेकर डॉक्टर से सलाह लें और उनके द्वारा बताए गए टेस्ट को करवा लें. दिमाग में तरह-तरह का गलत ख्याल न सिर्फ डर पैदा करता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालता है. अच्छी डाइट से आप इन समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन सी चीज खाने से हाइट जल्दी बढ़ती है? यहां जानिए क्या खाने पर लंबे हो सकते हैं आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
18 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
19 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines