Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग अपने दिमाग (Brain) को तेज और मजबूत (Healthy) बनाना चाहते हैं, जिसके लिए लोग क्या कुछ नहीं खाते हैं. साथ ही ऐसा माना जाता है कि दिमाग को सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. क्योंकि व्यक्ति सेहत के लिए तो सभी कुछ करता है, लेकिन जिस चीज का वह दिनभर इस्तेमाल करता है, यानी दिमाग, उसके लिए कुछ नहीं करता. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कि आप एक्सपर्ट आचार्य मनीष से की बताई बस कुछ ही एक्सरसाइज (Exercise) से दिमाग को तेज (Boost Brain) कर सकते हैं, साथ ही ब्रेन पावर (Brain Power) को भी बढ़ा सकते हैं.
इन एक्सरसाइज को करें फॉलो
8 के आकार में करें वॉक
एक्सपर्ट आचार्य मनीष के अनुसार, अगर आप भी अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो 8 बनाने की दिशा में वॉक (Walk) कर सकते हैं. अगर आप इस तरह से टहलते हैं, तो यह आपके रीढ़ की हड्डी (Backbone), घुटनों (Knee) और नर्वस सिस्टम (Nerve System) की एक्सरसाइज होती है, जो कि दिमाग के लिए फायदेमंद होती है.
ये भी पढ़ें- रहते हैं जुखाम से परेशान? एक्सपर्ट ने बताया इन 5 चीजों का बना काढ़ा दिला देगा हफ्ते भर में राहत
उल्टा चलना करें शुरू
एक्सपर्ट आचार्य मनीष के मुताबिक, सुबह आप उल्टा (Back Walking) चलना शुरू कर दें. आचार्य मनीष का मानना है कि अगर आप उल्टा चलते हैं या उलटे हाथों से काम करते हैं, जैसे कि ब्रश करना, तो दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि क्योंकि हमारा सिर्फ एक ही हाथ इस्तेमाल होता है, जिससे दिमाग के एक तरफ का हिस्सा बढ़ जाता है और दूसरे तरफ की एक्सरसाइज नहीं होती. आचार्य मनीष कहते हैं कि आपको दोनों हाथों का बराबर इस्तेमाल करना आना चाहिए. इससे आपका दिमाग तेज होना शुरू हो जाएगा, साथ ही ब्रेन पावर भी बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें- Health Tips: चाहते हैं इम्यूनिटी बूस्ट करना? रोजाना खाली पेट खा लें Sadhguru का बताया हुआ ये खट्टा फल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
9 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
11 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
13 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines