Exercise for Belly Fat: हमारी रोजमर्रा की जिंदगी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. कुछ भी खा लेने की आदत और घंटों बैठकर काम करने की वजह से लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. मोटापे के साथ-साथ पेट बाहर निकलने लगता है. हालांकि, ज्यादा फैट किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं लगता. इंसान का शेप थुलथुला हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप फैट को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें. वहीं, अगर सही एक्सरसाइज का चुनाव किया जाए तो बॉडी सही शेप में आ सकती है. आज हम आपको डॉक्टर और फिटनेस ट्रेनर हितेश खुराना द्वारा बताया गया एक ऐसा एक्सरसाइज बताएंगे, जिसकी मदद से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – विटामिन B12 की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताए Vitamin B12 Deficiency के ब्रेन पर प्रभाव
पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज
पेट, कमर या हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए नौकासन किया जा सकता है. इस एक्सरसाइज को करते वक्त बॉडी नाव की मुद्रा में हो जाती है. बता दें, नौकासन दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें नौका का मतलब नाव और आसन का मतलब सीट होता है.
कैसे करें ये एक्सरसाइज?
- सबसे पहले आपको घुटनों के बल चटाई पर बैठकर अपने पैरों को सपाट रखना है.
- अब पैरों को उठाएं और घुटनों को मोड़कर रखें. ध्यान रहे इस दौरान आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए.
- आपको पैरों को लगभग 45 डिग्री के कोण पर सीधा उठाना है. इससे आपका ऊपरी हिस्सा सीधा होगा और शरीर वी आकार का बनेगा.
- अपनी दोनों बाजुओं को फर्श की सीध में रखें. कुछ को बैलेंस या सपोर्ट करने के लिए अपनी चेस्ट को उठाने पर ध्यान दें.
- इस मुद्रा में कम से कम 10 सेकंड तक रहने की कोशिश करें.सांस छोड़ते हुए अपने पैरों को छोड़ें और फिर सांस लेते हुए बैठ जाएं.
- ऐसा करते समय खुद को धक्का न दें. आप हमेशा सपोर्ट के साथ मुद्रा में से वापस आएं.
नौकासन करने के फायदे
- पेट और साइड की चर्बी कम होना
पेट और साइड की मांसपेशियां का स्ट्रेच होना
वजन कम करने में मददगार - हिप्स की चर्बी को कम होना
दिल के लिए अच्छी होना
इस एक्सरसाइज रोजाना 15 मिनट आसानी से किया जा सकता है. हालांकि, किसी बीमारी में इसे ना करें क्योंकि आपको परेशानी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- गले में कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? 3 महीने से ज्यादा टिकी यह दिक्कत हो सकती है Throat Cancer का संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 hr agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
6 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
8 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
9 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines