Mask For Air Pollution: इथियोपिया में 12,000 साल बाद हेली गुबी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi Volcano) फटने से इसकी राख के बादल भारत पर भी मंडराने लगे हैं. ज्वालामुखी का धुआं और राख उत्तरी भारत के कई देशों से होकर गुजर रही है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पहले से ही लोग वायु प्रदूषण से दोचार हो रहे हैं, ऐसे में इस ज्वालामुखी की राख के गुजरने की खबर ने लोगों को डरा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, राख के बादल ऊंचाई से होकर गुजरेंगे जिससे इसका प्रभाव लोगों पर कुछ खास नहीं होगा और फ्लाइट्स प्रभावित होने के अलावा शहरों पर कुछ घंटों तक ही असर रहेगा. लेकिन, लोग अपने स्तर पर इससे बचे रहना चाहते हैं. ऐसे में वायु प्रदूषण की बात की जाए तो लोग अक्सर ही अपने रुमाल या दुपट्टे से मुंह ढक्कर बाहर निकल जाते हैं. लेकिन, क्या ये कपड़े के मास्क सचमुच प्रदूषण से बचाव करते हैं या फिर अप्रभावी साबित होते हैं? यहां जानिए प्रदूषण पर सबसे प्रभावी कौन सा मास्क होता है.
प्रदूषण पर कितना प्रभावी है कपड़े का मास्क
प्रदूषण से बचने के लिए लोग अक्सर ही कपड़े या रुमाल को मुंह पर बांध लेते हैं, कपडे़ का मास्क (Cloth Mask) लगाते हैं या फिर सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल करते हैं. ये मास्क प्रदूषण के बड़े कणों को रोक लेते हैं लेकिन, प्रदूषण के छोटे हानिकारण कण इससे ब्लॉक नहीं होते और सांस के जरिए शरीर में आसानी से जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – इथियोपिया ज्वालामुखी की राख का आपकी सेहत पर क्या होगा असर? यहां जानिए Ethiopian Volcanic Ash कितनी हानिकारक है
वायु प्रदूषण में कौन सा मास्क अधिक प्रभावी है
वायु प्रदूषण के खिलाफ सबसे इफेक्टिव N95 या KN95 मास्क होते हैं. ये मास्क 95 प्रतिशत तक प्रदूषण के कणों को फिल्टर करते हैं और सांस के जरिए शरीर में जाने से रोकते हैं. इन मास्क से PM2.5 जैसे कण भी शरीर में नहीं जा पाते हैं. लेकिन, इन मास्क को सही तरह से पहनना जरूरी है. इनमें लगी क्लिप को नाक पर सही तरह से सेट करना जरूरी है. ध्यान रहे कि मास्क में किसी तरह का गैप ना रहे और प्रदूषित हवा शरीर में ना जा सके.
एक मास्क का कबतक इस्तेमाल करना चाहिए
अगर आप फेस मास्क लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि एक फेस मास्क कितने समय तक लगाया जा रहा है. अगर फेस मास्क का प्रभाव कम होने के बाद भी इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह प्रदूषण को ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाएगा. मास्क इस्तेमाल करते रहने से डैंप होने लगते हैं, गंदे होने लगते हैं और अधिक प्रभावी नहीं रहते.
वायु प्रदूषण से बचने के लिए करें ये काम
मास्क लगाने भर से ही आप वायु प्रदूषण से नहीं बचते हैं बल्कि इसके लिए कुछ और सावधानियां बरतनी भी बेहद जरूरी होती हैं.
- बहुत ज्यादा ट्रैफिक वाले समय पर बाहर निकलने से परहेज करें
- ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों पर घर से निकलने से परहेज करें
- घर के अंदर प्रदूषण कम करने वाले पौधे लगाए जा सकते हैं
- घर के अंदर एयर प्यूरिफायर लगाया जा सकता है
- बड़े-बूढ़ों और बच्चों को खासतौर से प्रदूषण से दूर रखने के लिए बाहर निकलने से रोकें.
यह भी पढ़ें – अलर्ट! दिल्ली बन सकती है ‘खतरनाक’ गैस का चैंबर, लाल सागर पार करके 4300 KM दूर भारत पहुंची ज्वालामुखी की राख
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
5 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
6 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
8 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines