Eating Eggs Side Effects: बेशक अंडे का सेवन हमारी सेहत के लिए लाभदायक है लेकिन इसके ज्यादा सेवन से कई गंभीर समस्याएं भी हो जाती हैं। अगर आप पहले से ही दिल के मरीज हैं, तो आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है। जैसे की आप जानते हैं अंडे रोजाना खाने से शरीर में बहुत फायदे होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में किसी चीज को लेना घातक भी होता हैं। वहीं अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और विटामिन बी जैसे कई पोषण तत्व होते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं दूसरी तरफ अंडे में मौजूद विटामिन B12 और फोलिक एसिड होता है, जो दिमाग को तेज करता है और प्रोटीन होने की वजह से ये हमारी भूख को कम करने में मदद भी करता है।
हालांकि, इतने सारे फायदे होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए अंडे का सेवन खाना बिल्कुल सही नहीं है। आप भी पड़ गए ना सोच में? जी हां, ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, आपको पता होना चाहिए कि अच्छी सेहत के लिए रोजाना कितने अंडे खाने चाहिए। साथ ही अंडे का कौन सा भाग सफेद या पीला में से कौन सा फायदेमंद होता है?
अंडे खाने के नुकसान
अंडे खाने के कई साइड इफेक्ट्स हैं लेकिन ये सब आपकी हेल्थ पर निर्भर करता है। मान लिजिए, अगर आप हार्ट के मरीज हैं या आपको डायबिटीज है, तो अंडे खाने को लेकर डॉक्टर से बात करके सलाह करनी चाहिए। इसी तरह बड़ो के साथ साथ बच्चों के मामले में भी यह लागू होता है। बात रही आप अंडे का कौन सा हिस्सा ज्यादा खा सकते हैं, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।
इन मरीज को अंडो से रहना चाहिए दूर
हाई कोलेस्ट्रॉल के रोगी भूलकर भी अंडा ना खाएं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है। बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही अंडे खाएं।
डायबिटिक्स के लिए नुकसानदायक
डायबिटीज में प्रोटीन रिच फूड्स के सेवन को अच्छा माना जाता है। लेकिन, प्रोटीन से भरपूर होने के बावजूद डायबिटीज में अंडों का सेवन सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि एक अध्ययन में पाया गया है अगर विक में 3 या 4 अंडे खाने से कैंसर का रिस्क 40 प्रतिशत तक कम होता है लेकिन, इसे ज्यादा खाने से डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ सकता है।
बढ़ सकता कैंसर का खतरा
इसी तरह अधिक मात्रा में अंडा खाने से कई प्रकार के कैंसर का रिस्क भी बढ़ सकता है। पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के साथ-साथ लोगों में कैंसर से मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है। जबकि, सप्ताह में 5 से अधिक मात्रा में अंडे खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
3 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
6 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
7 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
8 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
12 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines