Egg vs Nuts: हेल्दी रहने के लिए कई लोग अक्सर डाइट में अलग-अलग तरह के फूड आइटम्स शामिल करते हैं। ये फूड्स कई पोषण से भरपूर होते हैं, जो हमारे विकास के लिए और हेल्दी बनाने में अहम रोल निभाते हैं। कई लोग अपनी पसंद के अनुसार, वेज और नॉनवेज को अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं। हेल्दी रहने के लिए मॉर्निंग ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी होता है। एक अच्छे दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ होनी चाहिए। कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत नट्स खाकर करते हैं, तो कुछ लोग ब्रेकफास्ट में अंडे का सेवन करते हैं। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि नट्स और अंडे में से कौन सा ब्रेकफास्ट के लिए बेहतर और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। अगर मन में आपके यही सवाल है तो इस लेख के माध्यम से जानिए, दोनों में कौन बेहतर है और क्यों-
नट्स vs एग
अखरोट, बादाम, पिस्ता जैसे नट्स हेल्दी फाइबर, फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। इसके साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई अलग-अलग पोषण से भरपूर होते हैं, जो हमारे पूरे शरीर को बेहतर और हेल्दी बनाने में हेल्प करते हैं।
ये भी पढ़ें- देसी घी के साथ खजूर खाने के हैं कई अचूक फायदे! जानिए डाइट में शामिल करने का सही तरीका
वहीं, इनके मुकाबले अंडों में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन बी 12 जैसे कई मिनरल मौजूद होते हैं, तो शरीर को कई सारे फायदे देते हैं। ऐसे में हम सोचते हैं कि दोनों में हेल्दी कौन है। कई स्टडीज से यह साबित हुआ है कि नट्स में अलग-अलग शारीरिक कामों को करने के लिए कई जरूरी पोषण ज्यादा मिलते हैं।
नट्स या अंडे: कौन ज्यादा बेहतर?
BMC Medicine Journal में प्रकाशित एक स्टडी में यह सामने आया कि एनिमल बेस्ड (Animal Based) (रेड या प्रोसेस्ड मीट, अंडे, डेयरी, पोल्ट्री, बटर) को प्लांट-बेस्ड (Plant-Based) (जैसे- नट्स, फलियां, साबुत अनाज, जैतून का तेल) से बदलाव करने से कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ (Cardiometabolic Health) में फायदा मिलता है। साथ ही इसमें यह भी जिक्र मिलता है कि रोजाना एक अंडे की जगह अगर आप 25 Gram नट्स खाते हैं, तो इससे सीवीडी (Cardiovascular disease) मौतों की दर कम होती है।
अंडे से ज्यादा बेहतर नट्स क्यों हैं ?
अंडे की तुलना में, नट्स में डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। नट्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को हेल्दी बनाए रखने में हेल्प मिलती है। साथ ही लंबे टाइम तक आपका पेट भरा रहता है, जिससे वेट को मैनेज करने में हेल्प मिलती है। वहीं, इसके उलट अंडे में फाइबर की मात्रा कम रहती है, जो नट्स को इससे ज्यादा बेहतर बनाती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
7 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines