Side Effects of Perfume: कई लोग फ्रेगरेंस के शौकीन होते हैं और बिना लगाए घर से निकलते ही नहीं हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि परफ्यूम भले ही आपको फ्रेश और कॉन्फिडेंट महसूस कराने का काम करता है, लेकिन हमारी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. इसकी रोजाना इस्तेमाल की आदत शरीर पर कुछ साइड इफेक्ट भी छोड़ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स, आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस और अल्कोहल हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते. इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना चाहिए, वरना आपको परफ्यूम लगाने से शरीर में कौन-कौन से बदलाव दिख सकते हैं?
इसे भी पढ़ें- किडनी की बीमारी में नाखून कैसे दिखते हैं? यहां जानिए किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं
परफ्यूम लगाने के नुकसान | Side Effects of Perfume
जलन और रैशेज- परफ्यूम में अल्कोहल और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस होती है, जो जलन पैदा करने का काम करती है. अगर इसका लगातार इस्तेमाल स्किन पर किया जाए तो लालपन, खुजली, छोटे दाने और रैशेज दिख सकते हैं.
सिरदर्द और चक्कर आना- कई बार परफ्यूम लगाने से सिर में दर्द रहने लग जाता है. हम सोचते हैं कि ऐसा काम की वजह से हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होता. कई बार परफ्यूम लगाना चक्कर आने की वजह बन जाता है.
सांस लेने में परेशानी- अगर आप पहले से अस्थमा या एलर्जी की समस्या से जूझते हैं, तो रोजाना परफ्यूम लगाने से दिक्कत ज्यादा हो सकती है. इसमें मौजूद केमिकल आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं.
हार्मोनल बैलेंस पर असर- कई परफ्यूम में फ्थैलेट्स नाम का केमिकल मिलाया जाता है. यह केमिकल शरीर को बहुत ही नुकसान पहुंचाने का काम करता है. एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर के हार्मोनल सिस्टम प्रभावित होता है.
जल्दी बूढ़ा दिखना- यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है कि परफ्यूम में मौजूद अल्कोहल और केमिकल्स स्किन को डिहाइड्रेट करने का काम करते हैं. इससे स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है.
रोजाना परफ्यूम कैसे लगाएं?
परफ्यूम को कभी भी स्किन या बॉडी पर ना लगाएं. इससे नुकसान हो सकता है. बस आप कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें. आप अच्छे ब्रांड के परफ्यूम को सेलेक्ट करें, क्योंकि ज्यादातर परफ्यूम में अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है. रोजाना लगाने की बजाय 1 दिन छोड़कर इस्तेमाल करें. नई फ्रेगरेंस खरीदते समय पैच टेस्ट जरूर करें.
इसे भी पढ़ें- विटामिन D की कमी दूर करनी है? सुबह धूप में करें ये काम, लेवल तेजी से बढ़ेगा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 hr agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
15 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
18 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
18 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
19 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
21 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines