Coriander Leaves Boiled Water Benefits: हरा धनिया किचन में सबसे ज्यादा खाने को गार्निश के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक ऐसी हर्ब है, जिसके फायदे आपको 7 दिन तक लगातार खाने के बाद महसूस होंगे? हालांकि, इसके पत्ते बेस्वाद होते हैं, लेकिन इसकी ठंडी तासीर होती है. इसलिए इसके हेल्थ बेनेफिट्स बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए अगर आप चाहें तो इसे आपकी डेली डाइट का सुपरफूड बना देते हैं. अगर आप इसे सलाद, सूप, चटनी या दाल या सब्जी में रोजाना शामिल करते हैं, तो शरीर में कई तरह से पॉजिटिव बदलाव दिखने लगते हैं. आइए इस लेख में इसके फायदे के बारे में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- केमिकल पाउडर में नहीं बल्कि रसोई में रखी इन चीजों में मिलता है भरपूर प्रोटीन, Acharya Manish ने कहा रोजाना करें इनका सेवन
7 दिन तक हरा धनिया खाने के फायदे | Health Benefits of Coriander
शुगर लेवल कंट्रोल- हरे धनिया के अंदर ब्लड शुगर को बैलेंस करने वाले पोषण तत्व होते हैं. डायबिटीज वाले लोग अपनी डाइट में इसे हल्की-फुल्की मात्रा में शामिल कर सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन होना- हरे धनिया में मौजूद डिटॉक्स गुण बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं. इससे स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं, जैसे पिंपल्स, दाग-धब्बे और रफनेस कम होना आदि.
किडनी और लीवर को सपोर्ट करना- यह एक नेचुरल क्लींजर है, जो किडनी या लीवर के फंक्शन को सपोर्ट करता है और बॉडी में जमा यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है.
पाचन तंत्र मजबूत होना- अगर आपको पेट से संबंधित परेशानी है तो हरा धनिया को अपने आहार में शामिल किया जा सकता है क्योंकि यह पेट को शांत रखता है और गैस, एसिडिटी व अपच जैसी दिक्कतों को कम करता है.
इम्यूनिटी मजबूत होना- हरा धनिया विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
आहार में कैसे शामिल करें हरा धनिया?
रोज 7 दिन तक हरा धनिया खाने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं. इसे अपनी डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. इसे चटनी, जूस या पराठा बनाकर खाया जा सकता है. कुछ लोग इसका पानी पीते हैं तो आप इसे भी आपके आहार में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
42 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines