Eggplant risk factor: बैंगन ऐसी सब्जी है, जिसे कई तरीके से बनाया जाता है और लोग बड़े चाव से इसको खाते भी हैं। अगर सेहत के लिहाज से देखा जाए तो बैंगन बहुत ही फायदेमंद होता है और इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य तत्व कई फायदे देते हैं। अगर आप एक कप बैंगन का सेवन करते हैं तो आपको 20 कैलोरी ऊर्जा मिल सकती है।
साथ ही बैंगन में 4.82 ग्राम प्रोटीन और 2.46 ग्राम फाइबर होता है, जिससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बहुत फायदा मिलता है। साथ ही बैंगन में कैंसर से लड़ने वाले कंपाउड भी होते हैं।
अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होती है. साथ ही बैंगन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और यह ब्लड शुगर लेवल भी कम करने में मदद करता है।
फायदा ही नहीं नुकसान भी देता है बैंगन
क्या आप जानते हैं कि इतना फायदेमंद होने के बाद भी बैंगन नुकसान भी कर सकता है। अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो आपको कई नुकसान हो सकते है।
इसके ज्यादा सेवन से एलर्जी और किडनी में स्टोन की परेशानी हो जाती है। इसलिए इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है कि कितनी मात्रा में इसका सेवन करना ठीक है और ये कब नुकसान कर सकता है।
बैंगन का अधिक सेवन करने से होंगे ये नुकसान
आयरन की कमी हो जाना
यूं तो बैंगन खाने से कई फायदे होते हैं, लेकिन बैंगन के छिलकों में नासुनिन नाम का रसायन होता है, जो एंथोसायनिन होता है। यह आयरन के साथ बंध जाता है और इसे कोशिकाओं से निकाल देता है। आम भाषा में कहें तो यह आयरन का हरण करता है और इससे शरीर में आयरन की कमी होने लगती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
प्वाइजन
अगर आपने बैंगन खाया है और आपको उल्टी, उबकाई और नींद आती है तो ऐसा हो सकता है कि यह बैंगन खाने पर टॉक्सिन का असर है। जी हां बैंगन में कुदरती टॉक्सिन होता है, जिसे सोलेनाइन कहते हैं।
सोलेनाइन आलू और टमाटर में भी होता है. बहुत ज्यादा बैंगन खाने पर यह टॉक्सिन असर कर देता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि यह असर करेगा ही।
किडनी में स्टोन का होना
कुछ लोगों में बैंगन के ज्यादा सेवन से किडनी में स्टोन हो सकता है। इसकी वजह बैंगन में अधिक मात्रा में कैल्शियम का होना होता है। इसको लेकर अभी बहुत ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है, लेकिन यदि आपको किडनी से संबंधित कोई परेशानी है तो डॉक्टर से संपर्क कर ही बैंगन को खाना चाहिए।
एलर्जी का होना
कुछ लोगों में बैंगन एलर्जी का कारण भी बन जाता है, जिन लोगों को बचपन से ही बैंगन खाने से एलर्जी होती है, उसको खतरा ज्यादा होता है। एलर्जी में सांस लेने में तकलीफ, सूजन और खुजली की शिकायत हो जाती है, इसलिए इसके लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 mins agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
3 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
6 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
6 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
21 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
23 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines