7 दिन तक बादाम खाने के 7 गजब के फायदे, जान लें खाने का सही तरीका

Almond Benefits: बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। अगर 7 दिनों तक लगातार बादाम खाएं तो स्किन, हार्ट से लेकर कई लाभ मिलेंगे। जानिए खाने का सही समय और तरीका।

7 दिन तक बादाम खाने के 7 गजब के फायदे, जान लें खाने का सही तरीका

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Almond Benefits: बादाम हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों, जैसे मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इन्हें कच्चा या भिगोकर खाया जा सकता है। बादाम एक सुपरफूड है। इसका इस्तेमाल लोग मीठे व्यंजनों में भी करते हैं। रोजाना बादाम खाने से पाचन की समस्या, पिंपल्स और एलर्जी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। बादाम में ओमेगा-3 होता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल के लिए जरूरी है। अगर हम लगातार 7 दिनों तक रोज बादाम खाते हैं तो हमें ये 7 अद्भुत लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन

सात दिनों तक रोजाना बादाम खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व आपकों कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।

विज्ञापन

1. हृदय रोग- बादाम में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट होती है, जो LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है।

विज्ञापन

2. बेहतर पाचन- बादाम हमारी डाइट में फाइबर का एक अच्छा सोर्स हो सकता है, जो पाचन में सहायता करता है और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

3. ब्लड शुगर- बादाम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बादाम खाना काफी फायदेमंद है।

विज्ञापन
Right way to eat almonds in the morning,Right way to eat almonds everyday,how many almonds to eat per day how to eat almonds for glowing skin,best way to eat almonds for brain,best way to eat almonds for weight loss,benefits of eating soaked almonds empty stomach,how to eat almonds in morning

Image Credit: Freepik

4. ब्रेन हेल्थ- बादाम विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हमारे कॉग्निटिव फंक्शनिंग को बेहतर रखते हैं। रोजाना बादाम खाने से ब्रेन की कार्यक्षमता बढ़ती है। बढ़ती उम्र में लोगों के अंदर भूलने की समस्या पैदा होने लगती है, इससे बचने के लिए उन्हें रोजाना बादाम खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

5. वेट मैनेजमेंट- वैसे तो बादाम में कैलोरी ज्यादा होती हैं, लेकिन इनमें मौजूद हाई फाइबर और प्रोटीन आपकी भूख को शांत करने में मदद करते हैं, जिससे वेट मैनेज किया जा सकता है।

6. स्किन प्रॉब्लम- बादाम में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं। बादाम हमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और हेल्दी स्किन देने का काम करते हैं। कहते हैं, रोजाना बादाम खाने से स्किन की लाइफ बढ़ जाती है।

विज्ञापन

7. मजबूत हड्डियां- बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

वैसे तो बादाम को हम ऐसे ही खा सकते हैं लेकिन उसके पूरे पोषण के लिए आपको इन्हें भिगोकर खाना चाहिए। अगर कैलिफोर्निया बादाम हैं, तो उन्हें रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ