Acharya Manish Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हमें शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करना होता है। विटामिन्स, मिनरल्स और कैल्शियम के साथ-साथ ओमेगा-3 भी एक जरूरी न्यूट्रिएंट होता है, जिसकी कमी होने से आप कमजोर हो सकते है। ओमेगा-3 हमारे दिमाग के लिए, शरीर के लिए, स्किन और बालों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ओमेगा-3 की कमी होने से स्किन में बहुत ज्यादा रूखापन हो जाता है। आइए आपको बताते हैं ओमेगा-3 की कमी पूरी करने के लिए कौन-कौन से फूड्स खाने चाहिए।
आचार्य मनीष क्या कहते हैं?
आचार्य मनीष के मुताबिक लोगों में विटामिन-बी12, बी7 और ओमेगा-3 जैसे तत्वों की कमी होना कॉमन हो गया है लेकिन ओमेगा-3 के लिए सिर्फ मछली खानी चाहिए, यह जरूरी नहीं है। मछली के अलावा भी कई वेजिटेरियन ऑप्शनस हैं, जो शरीर में ओमेगा-3 की पूर्ति करते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
ओमेगा-3 के 5 फूड्स
1. अखरोट- रोजाना 2-3 गिरी अखरोट को पानी में भिगोकर रखें और सुबह के समय खाएं। इससे शरीर को ओमेगा-3 मिलता है। इसे ब्रेन के लिए भी सुपरफूड माना जाता है। इसमें कॉपर, मैंग्नीज और आयरन भी होता है।
2. अलसी- फ्लैक्स सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट्स और भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है। अलसी का पानी पीना फायदेमंद होगा या फिर आप इन बीजों को हल्का भूनकर भी स्नैक्स और फलों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
3. बादाम- रोजाना 5 से 6 बादाम को भिगोकर खाना शुरू कर दीजिए, इससे भी शरीर को पर्याप्त ओमेगा-3 मिलता है। बादाम खाने से स्किन, हड्डियों और दिमाग को भी लाभ मिलता है। बादाम खाने से शरीर में हेल्दी फाइबर की भी पूर्ति होती है।
4. कद्दू- कद्दू खाने से भी शरीर को पर्याप्त ओमेगा-3 मिलता है। इस सब्जी को खाने से पाचन शक्ति भी सुधरती है और हाइड्रेशन की भी कमी नहीं होती है।
5. लौकी- लौकी खाने से शरीर को फाइबर और पानी मिलता है। लौकी किडनी से लेकर लिवर तक की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इस सब्जी को नियमित रूप से खाने पर स्ट्रेस भी कम होता है।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
23 mins agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
2 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
3 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
5 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines