Foods That Help With Bloating: आज के समय की लाफस्टाइल औक खराब खान-पान के चलते ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या बहुत आम हो गई है। ब्लोटिंग होने पर आपका पेट भारी-भारी और भरा महसूस होता है जिससे आपको कुछ भी खाने की इच्छा नहीं करती है। जिसका आपकी मेंटल हेल्थ पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ता है।
ब्लोटिंग की समस्या में आपकी छोटी आंत में गैस हो जाती है जिसके कारण आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है जोकि पेट फूलना, पेट में ऐंठन और पेट में दर्द जैसी समस्याएं पैदा करता है। ऐसे में आज हम आपको ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ फूड्स बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप तुरंत ही राहत प्राप्त कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-
अदरक
अदरक एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा अदरक में जिंजीबैन नामक एंजाइम मौजूद होता है जोकि ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। इसके सेवन से आपको खाना पचाने में मदद मिलती है।
सौंफ
सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जोकि आपके पेट को लंबे वक्त तक हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित होता है। सौंफ का सेवन करने से आपका खाना ठीक से पचता है जिससे आपको गैस की समस्या नहीं होती है। इसलिए सौंफ खाने से ब्लोटिंग नहीं होती है।
दही
दही एक प्रोबायोटिक्स है, जोकि आंत के बैक्टीरिया को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में आप दही में नमक या हल्का मीठा डालकर खा सकते है। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है और आपको ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
केला
केला पोटैशियम और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए केले के नियमित सेवन से अपच और गैस की समस्या दूर होती हैं। जिससे आपको ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
नींबू
नींबू विटामिन सी, सोडियम और पोटैशियम जैसे हेल्दी गुणों से भरपूर होता है इसलिए ये आपके पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना नींबू को आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपको अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
4 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
12 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
16 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines