News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Blackberry leaves benefits: एक रिपोर्ट के अनुसार देश में दस करोड़ से ज्यादा लोग शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के मरीजों को अपने शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए एक्सरसाइज और अपनी डाइट पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होता है। शरीर के ब्लड को नियंत्रित रखने के लिए इंसुलिन बनना आवश्यक होता है। इसके जरिए ही शुगर का लेवल मेंटेन होता है।
ब्लड शुगर लेवल के बिगड़ने पर हाइपरग्लेसेमिया हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक होता है। ऐसे में शुगर लेवल बढ़ने से जान को खतरा रहता है। हालांकि, शुवर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए जामुन पत्ते रामबाण होते हैं। रोज इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को इससे लाभ मिलेगा।
जामुन की पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके अंदर प्रोटीन, विटामिन, मैंगनीज, पोटेशियम,फास्फोरस और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसमें एंटी ऑक्सीटेंड, एंटीवायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे चुनिंदा प्रदार्थ पाए जाते हैं। जामुन की पत्तियों का सेवन करने से शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ-साथ कब्ज और कई तरह की एलर्जी से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा जामुन के पत्तों को खाने से शरीर में एंटी कैंसर सेल्स भी बनते हैं, जो कैंसर की बीमारी नहीं होने देता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन के पत्तों में बायोएक्टिव फोटोकैमिकल और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाए जाते हैं। इसके जरिए डायबिटीज के लक्षण जैसे ज्यादा पेशाब आने को कम करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, जामुन के पत्तों को लाभदायक माना जाता है। इससे शुगर लेवर कम होने के साथ-साथ शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ती है।
जामुन के पत्तों के सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
जामुन का सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारी नहीं होती हैं। जामुन में पाए जाने वाला पोटैशियम दिल के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। रोजाना इसका सेवन करने से हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक जैसी गंभीर जानलेवा बीमारी को कम किया जा सकता है।
जामुन के पत्ते चबाने से शुगर और दिल की बीमारी को कम करने के साथ-साथ वजन को घटाने के लिए भी बहुत कारगार माना जाता है। जामुन के अंदर कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती हैं और फाइबर अधिक मात्रा पाया जाता है। जिससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।
जामुन के पत्तों का पेस्ट बनाकर दांत मांझने से मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं। इसके अलावा ये गले से संबंधित बीमारी को भी दूर करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।