दिन की शुरुआत अगर अच्छी और हेल्दी रहे, तो व्यक्ति कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं से दूर रह पाता है. आज के वक्त में एक बड़ी समस्या मोटापे की है, जिसे देश व दुनिया की बड़ी आबादी परेशान है. मोटापा दिखने में आम लग सकता है, लेकिन यह स्थिति शरीर को अंदर से खोखला कर देती है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और जल्द से जल्द इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो बाबा रामदेव का रामबाण उपाय आपके काफी काम आ सकता है. आइए जानते हैं बाबा रामदेव मोटापे को कम करने के लिए क्या बताते हैं?
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दिखने वाले ये संकेत बताते हैं कैसी है आपकी सेहत? रिसर्च से समझें शरीर के कुछ इशारे
कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है मोटापा
मोटापा सिर्फ पेट निकलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी स्थिति में शरीर में कई गंभीर बीमारियां पैदा होना लगती है, जिसके शुरुआती लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते हैं. बीमारियों की बात करें, तो मोटापा एक बड़ा कारण है, डायबिटीज का, दिस से जुड़ी बीमारियों का, कुछ तरह के कैंसर का. मोटापे के कारण व्यक्ति सुस्त हो जाता है और चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है. ऐसे में अगर आप या आपके परिवार में कोई मोटापे का शिकार है, तो उसे इस स्थिति से निकलने और अपनी सेहत का बेहतर बनाने के लिए जल्दी कुछ अच्छी आदतों को अपनानी होगी.
देखें वीडियो:
स्वामी रामदेव ने क्या बताया?
योग गुरु स्वामी रामदेव यूट्यूब वीडियो में फैट कम करने को लेकर एक आसान और असरदार उपाय बताते हैं. स्वामी रामदेव अपनी वीडियो में रोज सुबह उठते ही पानी पीने के बारे में बताते हैं. पानी शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है और इसके बिना जीवन मुमकिन ही नहीं है. बहरहाल बाबा रामदेव बताते हैं कि रोज सुबह उठते ही पानी पीना चाहिए. बाबा रामदेव के अनुसार, जो लोग सुबह पानी पीते हैं, उनका कभी पेट खराब नहीं होता है और साथ ही, किडनी स्टोन, एसिडिटी आदि की समस्या भी नहीं होती है. बाबा रामदेव बताते हैं कि जिन लोगों को वेट लॉस करना होगा यानी मोटापा कम करना हो, उन्हें रोज गर्म पानी पीना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या रोज 12,000 Steps चलना जरूरी है? जानिए 4,000 और 8,000 स्टेप्स में सेहत पर कितना फर्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
8 mins agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
4 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
6 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
8 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Baba Ramdev
First published on:
Know More: Editorial Guidelines