Easy Hacks To Spot Fake Spices: हमारे भारत में टेस्टी खाने का राज यहां के मसाले ही हैं। क्योंकि मसालों के बिना भारतीय खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आपको बता दें, मसाले न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के काम आते हैं, बल्कि इनके ही कारण हमारे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रखने में काफी हेल्प मिलती है।
ये कई तरीकों से हेल्थ बेनिफिट्स भी देते हैं। अगर पुराने समय की बात करें, तो पहले की घरेलू महिलाएं अपने घरों पर ही जीरा, हल्दी, मिर्च, धनिया जैसे मसालों को पीसा करती थीं, जिसकी वजह इन मसालों में कहीं कोई मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं रहती थी।
हालांकि, हाल ही में, वैश्विक स्वास्थ्य नियामकों (Global Health Regulators) द्वारा फेमस ब्रांड में कंटैमिनेशन का संदेह होने के बाद, मसालों और मसाला मिश्रणों पर चिंता बढ़ गई है।
कैंसर पैदा करने वाले एजेंट के साथ फूड्स प्रोडक्ट्स और मसालों की मिलावट पर चिंताएं बढ़ा दी हैं, लेकिन अगर आज के समय की बात करें, तो आज काफी बिजी लाइफस्टाइल और समय की कमी के कारण, ज्यादातर फैमिली में मसालों की जगह पर डिब्बाबंद मसालों पर सभी लोग डिपेंड हो गए हैं और इन सभी कारणों के चलते मिलावटी मसालों का कारोबार बहुत ज्यादा फलफूल रहा है।
क्योंकि पिसे हुए मसालों की प्योरिटी को आसानी से चेक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप ब्रांड वाले मसालों की जगह पर खुले हुए मसाले ले रहे हैं, तो मिलावट पहचानने के कुछ उपाय आपको इसके साइड इफेक्ट से बचाव कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कैसे पहचानें कि मसाले मिलावटी हैं या नहीं?
मिलावटी मसालों की पहचान कैसे करें
- एक चुटकी मिर्च पाउडर को अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें और फिर इसे एक गिलास पानी में मिला लें। अगर किरकिरा लगता है, तो आपके मिर्च पाउडर में ईंट की धूल की मिलावट हो सकती है।
- अगर मिर्च पाउडर नॉर्मल से बहुत ज्यादा चमकीला या गहरा है, तो इसमें सिंथेटिक रंग होने का चांस है।
- एक गिलास पानी में एक चम्मच मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाएं। अगर यह कांच की तली में डूब जाए तो यह प्योर है और गंदी चीजें तैरने लगेगी। इसी तरह, अगर हल्दी प्योर है तो वह नीचे डूब जाएगी, जबकि मिलावटी हल्दी तैरने लगेगी और पानी का रंग पीला हो जाएगा।
- पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और इससे पानी बदलता नहीं है, तो यह प्योर है, अन्यथा नमक में चॉक होता है।
- एक मुट्ठी जीरा लें और उसे मसल लें। अगर वे काले हो जाएं तो उनमें मिलावट हो सकती है।
- जीरा पाउडर टेस्ट करने के लिए इसे एक गिलास पानी में मिला लें. मिलावटी पदार्थ ऊपर तैरने लगेंगे, जबकि प्योर पाउडर नीचे बैठ जाएगा।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलती है Unlimited Aamras Thali
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
6 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
7 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines