Earphones Side Effects: ईयरफोन का इस्तेमाल ज्यादातर सभी करते हैं और सबके लिए आम बात है। बाइक चलाते समय, फोन में गेम्स खेलने के दौरान, मेट्रो में सफर करते समय, वर्कआउट करते हुए कई लोगों के कानों में ईयरफोन नजर आएंगे। कोरोना के बाद से ही अबतक कई लोग घर से काम कर रहे हैं और कुछ काम ऐसे होते हैं, जिनमें कॉल्स का इस्तेमाल होता है, तो इस वजह से ईयरफोन कानों में लगे रहते हैं।
ज्यादातर ऐसे होते है अगर रात को नींद नहीं आती है, तो कोई मूवी या इंस्टा का इस्तेमाल करते हुए ईयरफोन घंटों हमारे कानों में लगा रहता है, जिसका हमें अंदाजा ही नहीं होता है। लेकिन आपको पता नहीं है कि लंबे समय तक ईयरफोन के इस्तेमाल से कई सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इस लेख के माध्यम से जानेंगे कैसे ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
चक्कर महसूस होना
ज्यादातर लोगों को फोन पर बात करते समय या फिर कोई गाना सुनते वक्त घटों अपने कानों में ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा लंबे टाइम तक करने से कानों में परेशानी के साथ-साथ ईयर कैनाल में प्रेशर बढ़ सकता है और चक्कर भी आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: थाइराइड से पीड़ित महिलाएं, प्रेगनेंसी के दौरान रखे विशेष ध्यान, जांच और दवाओं की पूरी जानकारी के साथ
कान में संक्रमण की परेशानी
जब कानों में ईयरफोन लगाते हैं, तो इसकी प्लग से ईयर कैनाल (कान के अंदर की नलिका) और एयर पैसेज ब्लॉक हो जाता है। ईयरफोन के लंबे इस्तेमाल से कानों में बैक्टीरिया बढ़ सकता है। कई लोग एक-दूसरे का ईयरफोन यूज करते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में दूसरे का ईयरफोन इस्तेमाल करने से बचें। इससे बैक्टीरिया आपके कानों में ट्रांसफर हो सकता है। इससे दोनों लोगों को खतरा हो सकता है।
कानों में दर्द की समस्या
खराब फिटिंग वाले ईयरफोन का इस्तेमाल से कानों में दर्द कर सकता है। इसके साथ ही, लंबे टाइम तक इस्तेमाल करने से कानों के अंदर के हिस्सों में दर्द कर सकता है।
सुनने की परेशानी
तेज आवाज में जब ईयरफोन पर गाने सुनने से कानों में तेज वाइब्रेशन होती है, जिससे ईयर सेल्स पर असर होता है। कानों में लंबे समय तक ईयरफोन लगाने से ज्यादा दर्द को बढ़ावा दे सकते हैं, इससे बेहरेपन की शिकायत भी हो सकती है।
दिमाग पर असर
रोजाना या लंबे समय तक ईयरफोन लगाने से न सिर्फ कानों को नुकसान होता है, बल्कि दिमाग पर भी इसका असर होता है। दरअसल, ईयरफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स ब्रेन पर बूरी तरह से असर डालती है।
कानों की सुरक्षा के लिए ये कुछ टिप्स
- लंबे टाइम तक ईयरफोन का यूज करने से बचना चाहिए।
- ईयरफोन लगाने पर आवाज को नॉर्मल रखें।
- जितना पॉसिबल हो किसी से अपना ईयरफोन साझा न करें।
- कानों के अंदर ज्यादा एडजस्ट करने का प्रेशर न डालें।
- ईयरफोन हमेशा कंपनी के इस्तेमाल करें।
- बीच-बीच में ईयरफोन से ब्रेक लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 hr agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
4 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
6 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
8 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines