हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिलाओं में दिखते हैं कैंसर के ये 5 संकेत, एक्सपर्ट ने बताया नजरअंदाज करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक

Health Tips: ऐसे कई सारे केस सामने आए हैं जहां महिलाओं को काफी समय बाद पता चलता है कि वे कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं. अगर आप भी इस बीमारी के संकेतों से अंजान हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से 5 कैंसर के संकेतों के बारे में.

विज्ञापन
इन 5 लक्ष्णों को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी. Image Source Freepik

Health Tips: कैंसर (Cancer) एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो अक्सर शरीर में धीरे-धीरे पनपती है और जब तक इसके लक्षण सामने आते हैं, तब तक यह काफी आगे बढ़ चुकी होती है. खासतौर पर महिलाओं में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब उन्हें बहुत देर से इस बीमारी का पता चला. वजह सिर्फ एक शुरुआती लक्षणों (Symptoms) को नजरअंदाज करना या उन्हें सामान्य समझ लेना. अगर आप भी कैंसर के संकेतों से अनजान हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर अरशद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित डॉक्टर हैं साथ ही एक्सपर्ट आपातकालीन चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, बाल सर्जरी, अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स), सांस संबंधी चिकित्सा और ICU जैसे विभागों में इलाज करते हैं इसके साथ ही ये ऑस्ट्रेलिया में RMO, SRMO या अनएक्रेडिटेड ट्रेनी के रूप में काम कर रहे हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से 5 संकेत जो आपके शरीर में कैंसर के होने का इशारा दे सकते हैं और जिन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

वेट लॉस होना

एक्सपर्ट डॉक्टर अरशद के अनुसार अगर किसी का बिना कोशिश किए, यानी कि बिना डाइट या एक्सरसाइज (Exercise) किए वजन कम हो रहा है, तो यह कैंसर के संकेतों में आता है. एक्सपर्ट का मानना है कि कैंसर सेल्स बहुत तेजी से डिवाइड होते हैं और शरीर से काफी एनर्जी (Energy) ले लेते हैं, जिससे वेट लॉस (Weight Loss) होने लगता है.

थकान महसूस होना

डॉक्टर अरशद का यह मानना है कि अगर आपको थकान (Fatigue) महसूस होती है और पूरा आराम और नींद लेने के बाद भी नहीं जाती, तो यह कोलन कैंसर, पेट का कैंसर या ल्यूकेमिया जैसे कैंसर का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

शारीरिक दर्द

अगर आपके शरीर में जैसे पेट या कमर (Backbone Pain) में लगातार दर्द बना रहता है, तो यह भी कैंसर के संकेतों में आता है. एक्सपर्ट का मानना है कि कई बार ब्रेस्ट कैंसर रीढ़ की हड्डी तक पहुंच जाता है, जिससे पीठ दर्द होने लगता है.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि हफ्ते में इन 2 चीजों को चबाने से नहीं होगा हार्ट आटैक और कैंसर का खतरा

विज्ञापन

त्वचा में बदलाव आना

डॉक्टर के अनुसार अगर आपकी त्वचा में कोई घाव है जो लंबे समय से नहीं भर रहा, या शरीर में कोई तिल (मोल) है जिसकी शेप या साइज बदल रही है, तो यह भी कैंसर का संकेत हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर में भी त्वचा में कई तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं.

ब्लीडिंग होना

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर किसी को खांसी के साथ ब्लीडिंग (Bleeding) हो रही है, तो यह लंग कैंसर का संकेत हो सकता है. अगर किसी को खून की उल्टी हो रही है, तो यह लिवर कैंसर (Liver Cancer) का संकेत हो सकता है. वहीं बच्चेदानी के रास्ते से ब्लीडिंग (Bleeding) होना सर्वाइकल कैंसर या यूटेरिन कैंसर का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या आपके शरीर में भी हो गई है Vitamin B12 की कमी? रोजाना डाइट में शामिल करें ये आचार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola