Dry Eyes Home Remedy: आंखों में ड्राइनेस से परेशान लोगों के लिए बढ़िया खबर है। इन लोगों को अब आंखों की ड्राइनेस दूर करने के लिए किसी आई ड्रॉप की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, साइंटिस्टों ने सूखी आंखों का एक प्राकृतिक और सस्ता उपाय ढूंढ निकाला है। हालिया रिसर्च में एक खुलासा हुआ है कि ठहाके मार-मार कर हंसने से आंखों का रूखापन दूर हो सकता है। यह टेस्ट सफल साबित हो गया है। इसका मतलब है ड्राई आइस के लिए अब महंगे आई ड्रॉप्स नहीं, लाफ्टर थेरेपी है बेस्ट दवा।
कहां हुई है रिसर्च?
यह रिसर्च ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने लंदन में की है। इन वैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया में लगभग 36 करोड़ लोग ड्राई आई सिंड्रोम से गुजर रहे हैं, जिसके चलते यह शोध करना पड़ा। ब्रिटेन में ही 7 में से एक शख्स आंखों की समस्या से पीड़ित है। इन समस्याओं में आंखों की खुजली और लाल होना शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अलर्ट! दिल्ली में फिर डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत; अब भी न संभले तो फैल जाएगी महामारी!
महंगे आई ड्रॉप को करें लाफ्टर थेरेपी से रिप्लेस
शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग आंखों में हर समय दवा का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए हंसना एक नया सहारा है। यह उन लोगों को महंगे इलाजों से निजात दिलाएगा जो उसे अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस तरकीब को बेहतर विकल्प भी माना है।
कैसे हुआ था अध्ययन?
शोध के लिए वैज्ञानिकों ने दो समूह बनाए थे, इन समूह में चीन और ब्रिटेन के लोग शामिल थे। अध्ययन के लिए एक ग्रुप से सिर्फ हंसने-ठहाके लगाने वाली एक्सरसाइज करवाई गई थी। वहीं, दूसरे समूह का इलाज आई ड्रॉप्स की मदद से किया गया था। इन लोगों की आंखों में एक दिन में 4 बार आई ड्रॉप डाली गई थी। और थेरेपी वालों को दिन में 4 बार पांच-पांच मिनट के लिए हंसाया गया। लगातार आठ हफ्तों तक इस प्रैक्टिस को जारी रखा गया और फिर नतीजे लिए गए, जिसमें लाफ्टर थेरेपी ज्यादा सफल थी।
आंखों में ड्राइनेस का कारण
- जल्दी आंसू सूखना
- आंखों में आंसू न बनना
- दवाओं का प्रभाव
- कॉन्टेकट लेंस का प्रयोग
- ज्यादा समय तक एसी में रहना
- धूप में बिना काला चश्मा पहनें रहना
- कम सोना
कैसे बचें?
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- फोन या स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें।
- डाइट में विटामिन- ए, बी-12, ई, सी फूड्स को शामिल करें।
- आंखों को साफ रखें।
ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
12 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
15 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
15 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
16 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
18 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
21 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines