Tonsil cancer symptoms: अगर आप तंबाकू खाते हैं और शराब पीने के आदि हैं तो सावधान हो जाएं। नशे की लत आपको टॉन्सिल कैंसर का शिकार बना सकती है। टॉन्सिल्स कैंस मुंह के अंदर होने वाला कैंसर है। हमारे मुंह में दो पैड्स होते हैं, जिन्हें बॉडी के इम्यून सिस्टम का हिस्सा माना जाता है। टॉन्सिल्स में परेशानी होने पर आपको खाने में या भोजन निगलने में दिक्कत होती है। शुरुआत में कैंसर कोशिकाएं टॉन्सिल्स को शिकार बनाती हैं। फिर यह धीरे-धीरे आसपास के अंगों में फैलने लगती हैं।
टॉन्सिल कैंसर कैंसर क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है? इन सभी सवालों पर डॉक्टर कुमारदीप दत्ता चौधरी ने अपनी राय दी है। डॉक्टर कुमारदीप नई दिल्ली के पश्चिम विहार में मौजूद ‘एक्शन कैंसर अस्पताल’ में अपनी सेवा दे रहे हैं। वह इस हॉस्पिटल में चिकित्सा ऑन्कोलॉजी विभाग के यूनिट प्रमुख और सीनियर कंसल्टेंट हैं।
इन लोगों को ज्यादा खतरा
डॉक्टर कुमारदीप दत्ता चौधरी के अनुसार, जब कैंसर की कोशिकाएं मुंह में फैलने लगती हैं तो आपको आपको गले में दर्द, सूजन और खराश या खांसी की समस्या भी होने लगती है। 50 से अधिक उम्र के लोगों को यह कैंसर जल्द ही अपनी गिरफ्त में लेता है। यह महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होता है। टॉन्सिल्स कैंसर का मुख्य कारण अब तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) की वजह से यह अधिक फैलता है।
टॉन्सिल कैंसर के सामान्य लक्षण (Tonsil cancer Symptoms)
- खाना निगलने में परेशानी
- गले में तेज दर्द
- जबड़े में अकड़न
- कान में दर्द
- गर्दन में सूजन-दर्द
टॉन्सिल कैंसर के कारण
- शराब का अधिक सेवन
- तंबाकू का अधिक सेवन
- नशे की लत
- ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)
टॉन्सिल कैंसर से कैसे बच सकते हैं?
डॉक्टर कुमारदीप दत्ता कहते हैं कि टॉन्सिल कैंसर से बचाव के लिए आपको कई निम्न बातों का ख्याल रखना पड़ता है। आप खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखें। शराब, तंबाकू और दूसरे नशे छोड़ दें। इसके लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। जल्द पता लगने पर इस कैंसर का इलाज संभव है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines