Milk And Fish Effects: मछली और दूध दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन इन दोनों को लेकर एक तरह का मिथक भी काफी आम है कि अगर कोई शख्स मछली के साथ दूध का सेवन कर ले तो उसके शरीर पर सफेद दाग आ जाएंगे, जो न सिर्फ दिल में एक तरह का डर पैदा करते हैं, बल्कि दिखने में भी अच्छे नहीं लगते. हालांकि, इसको लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं उसे जानने के बाद यकीनन आप आपना सिर पकड़ लेंगे.
दूध और मछली को साथ खाने पर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
इस समस्या को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि विज्ञान में इस तरह के दावों को लेकर किसी भी तरह का प्रूफ नहीं मिला है कि मछली और दूध के सेवन से शरीर पर सफेद दाग आ जाते हैं. जो लोग ऐसा मानते हैं कि दोनों का सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदायक है, तो यह बात जान लें कि यह एक तरह का मिथक है. यानी कि यह बात पूरी तरह से गलत है, दोनों का सेवन करने से शरीर पर किसी तरह के दाग नहीं आते हैं.
यह भी पढ़ें:- कैंसर के 7 चेतावनी संकेत क्या हैं? यहां जानिए कैसे पता चलेगा आपको Cancer हो गया है
आखिर क्यों शरीर पर हो जाते हैं सफेद दाग?
अब सवाल उठता है कि शरीर में इस तरह के दाग क्यों लग जाते हैं? एक्सपर्ट्स का मानना है कि सफेद दाग फंगल इंफेक्शन या किसी और स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण होते हैं. आसान भाषा में समझें तो सफेद दाग शरीर के किसी भी हिस्से या फंगल इंफेक्शन या पिगमेंट-फॉर्मिंग सेल्स मेलेनोसाइट्स के खत्म होने की वजह से होता है. यानी कि साफ है, मछली और दूध मिलकर इस तरह की कोई समस्या पैदा नहीं करते हैं.
इस बात का जरूर ध्यान रखें
इस समस्या का अभी तक किसी तरह का दवा या इलाज नहीं निकल पाया है. अगर आपको लैक्टोज की समस्या है, तो मछली खाने के बाद दूध का सेवन न करें, क्योंकि इससे आपको एलर्जी, पेट में तेज दर्द या उल्टी भी हो सकती है.
कैसे फैला ये मिथक?
मछली खाने के बाद दूध न पीने की बात को लेकर माना जाता है कि यह आयुर्वेद के ‘विरुद्ध आहार’ के सिद्धांत और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण फैली है. ऐसा माना जाता है कि मछली (गर्म तासीर) और दूध (ठंडी तासीर) को साथ खाने से शरीर में असंतुलन पैदा होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याएं या पाचन संबंधी दिक्कतें दे सकता है.
यह भी पढ़िए:- क्या नाक में उंगली डालने से नाक बड़ी हो जाती है? सर्जन ने बताया Nose Picking से क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
4 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
5 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
21 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
23 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines