---विज्ञापन---

गर्मियों में सत्तू पीने से मिलेगी लू से राहत, 6 समस्याओं में भी फायदेमंद

Sattu Drinking Benefits For Heatstroke: इस उमस भरे गर्मी के मौसम में सत्तू पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। गर्मी से तो बचाव होता ही है, लेकिन कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। ऐसे में सत्तू और किन समस्याओं में राहत दे सकता है, आइए जान लेते हैं। 

Sattu Drinking Benefits For Heat Stroke: सत्तू सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है इसे पीने से बॉडी को तुरंत ठंडक मिलती है। दरअसल, गर्मियों में लोगों की बॉडी बहुत जल्दी डिहाइड्रेटेड हो जाती है। ऐसे में इसे पीने से आपके पेट और शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इस चिलचिलाती धूप में सत्तू का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल भी डाउन नहीं होता है और आप हमेशा एनर्जेटिक रहते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी के मौसम में चने का सत्तू पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। क्योंकि बॉडी को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

---विज्ञापन---

सत्तू गर्मियों में एक बहुत ही फायदेमंद पेय होता है जो लू से राहत दिलाने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभकारी होता है। ये हैं 5 समस्याएं, जिनमें सत्तू मदद कर सकता है..

चने का सत्तू है फायदेमंद

गर्मियों में चने का सत्तू पीना ज्यादा बेहतर है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन,विटामिन ए, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। डेली सुबह खाली पेट चने का सत्तू का सेवन करने से डाइजेशन प्रोसेस बेहतर होता है और कब्ज की शिकायत नहीं रहती है।

---विज्ञापन---

सत्तू पीने के 6 फायदे

लू से राहत

Heat Stroke Images - Free Download on Freepik

सत्तू एक ठंडा पेय है जो शरीर को अंदर से ठंडक देता है और गर्मियों में लू से बचाने में मददगार होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

---विज्ञापन---

पाचन में सुधार

Digestion Images - Free Download on Freepik

सत्तू में फाइबर की हाई मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है। यह कब्ज और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है।

---विज्ञापन---

एनर्जी की कमी

सत्तू में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसे पीने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

---विज्ञापन---

वजन कंट्रोल करे

सत्तू लंबे समय तक पेट भरे रखने में हेल्प करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन मैंटेन करने में हेल्प मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सत्तू का सेवन बेझिझक कर सकते हैं। चने के सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) कम होता है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट के लिए भी गुणकारी है।

---विज्ञापन---

डिहाइड्रेशन से बचाव

सत्तू शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें नमक और पानी का बैलेंस बनाए रखने वाले तत्व होते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। सत्तू को बनाने के लिए भुने हुए चने या जौ का आटा इस्तेमाल होता है। इसे पानी, नमक और नींबू के साथ मिलाकर पीने से न सिर्फ ताजगी मिलती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। रेगुलर रूप से सत्तू पीने से गर्मियों में शरीर को हेल्दी और ताजगी भरा रखता है।

ये भी पढ़ें- World Tea Day : दिन में कितनी चाय शरीर के लिए काफी? 

First published on: May 21, 2024 09:11 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola