हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaggery Water Benefits: फास्ट मेटाबॉलिज्म के लिए रोजाना पीएं गुड़ का पानी, जानें इसके अन्य बेहतरीन फायदे

विज्ञापन
Jaggery Water Benefits

Jaggery Water: गुड़ एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जोकि गन्ने के रस से तैयार किया जाता है जोकि एक नेचुरल स्वीटनर के तौर पर उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ की मदद से आप वजन घटा सकते हैं? नहीं तो आज हम आपको गर्म पानी में गुड़ घोलकर पीने के फायदे बताने जा रहे हैं।

गुड़ पोटेशियम की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है जिससे आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बेहतर बना रहता है। इतना ही नहीं इससे आपको एक्स्ट्रा कैलोरीज को बर्न करने में भी मदद मिलती है जिससे आपकी स्लिम बॉडी पाने की इच्छा पूरी होती है। इसके साथ ही गुड़ के सेवन से आपकी मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं, तो चलिए जानते हैं गुड़ का पानी पीने के सेहत लाभ-

अभी पढ़ें – Liver Health: क्यों होती है लिवर में जलन? जानते हैं इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

विज्ञापन

बॉडी को डिटॉक्स करे

गुड़ कई ऐसे गुणों से भरपूर होता है जोकि आपके शरीर से अशुद्धियों को निकालने में मदद करता है। गुड़ आपके खून को साफ करता है। इतना ही नहीं ये आपके लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। अगर आप रोजाना नियमित मात्रा में गर्म पानी में गुड़ डालकर सेवन करते हैं तो इससे आपको कई हेल्थ लाभ प्राप्त होते हैं। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी बूस्ट करे

गुड़ में मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6 और सी जैसे बेहतरीन गुणों का भंडार होता है। इसके साथ ही ये जिंक और सेलेनियम जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ वाले पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Mental Disorder: खुद की बुराई सुनकर मूड चिड़चिड़ा हो जाता है? कहीं इस मेंटल डिसऑर्डर के शिकार तो नहीं

खून की कमी को पूरा करे

अगर आप लो हीमोग्लोबिन से जूझ रहे हैं तो आपके लिए गुड़ का सेवन करना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। गुड़ आयरन और फोलेट जैसे गुणों से भरपूर होता है जिससे आपके शरीर में आरबीसी काउंट अच्छी तरह से बना रहता है। वहीं गर्भवती औरतों को गर्म पानी में गुड़ मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन का लेवल बेहतर बना रहता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola