Corriander Leaves Boiled Water Benefits: धनिया एक हर्ब है जोकि आपको हर भारतीय किचन में आसानी से देखने को मिल जाता है। इसको खाने में महक और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर घरों में हरे धनिए की मदद से चटनी बनाई जाती है या किसी डिश की गार्निशिंग के लिए उपयोग किया जाता है।
लेकिन में हरा धनिया एंटीऑक्सीडेंटस, बीटा कैरोटीन, कोलीन, विटामिन ए, सी, के, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे कई आवश्यक गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी सेहत को बेहतरीन लाभ पहुंचाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना धनिया पत्ती का पानी उबालकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर को कई चौंका देने वाले फायदे मिलते हैं। इससे आपको वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं धनिया की पत्तियां उबालकर पीने के फायदे-
धनिया की पत्तियां उबालकर पीने के फायदे- benefits of drinking boiled coriander leaves water
लिवर को डिटॉक्स करे
धनिया की पत्तियां उबालकर पीने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है। यह शरीर में जमा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थों, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने की एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। ये लिवर को साफ करके खून को भी साफ करता है।
त्वचा को हेल्दी बनाए
अगर आप रोजाना धनिया की पत्तियां उबालकर पीते हैं तो इससे आपकी त्वचा की कई समस्याएं जैसे कील-मुंहासे और उनके जिद्दी निशानों को साफ करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये ब्लैकहेड्स और एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी सहायता करता है।
डायबिटीज में उपयोगी
हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए धनिया की पत्तियों का पानी पीने से बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि लो ब्लड ब्लड शुगर वाले लोगों को इसको पीने की मनाहीं की जाती है।
पाचन को हेल्दी रखे
पाचन जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए धनिया को पानी में उबालकर पीना बहुत लाभकारी होता है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को सही करने में भी मदद करता है।
वजन को कंट्रोल करे
धनिया का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में बहुत लाभकारी होता है। अगर आप रोजाना नियमित तौर पर सुबह खाली पेट धनिया की पत्तियों को उबालकर पानी पीते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे ये कैलोरी और अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मददगार होता है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
10 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
12 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines