हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Clove Water Benefits: रोजाना पीएं पानी में लौंग उबालकर, बल्ड शुगर से लेकर पाचन में मिलेगी मदद

विज्ञापन
Health, Cloves Water Benefits, Cloves Benefits, Boiled Cloves Benefits, Health Tips, Health News, Health Update, Health News In Hindi, Clove Water, How To Make Clove Water, Health Care Tips

Boiled Cloves Water Benefits: लौंग एक हर्ब है जोकि फाइबर, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन सी, के, ई जैसे गुणों से भरपूर होती है इसलिए लौंग को आयुर्वेद में एक जड़ी-बूटी समान माना जाता है। घरों में आमतौर पर लौंग का उपयोग चाय, सब्जी या पकवानों में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लौंग के सेवन से आप कई हेल्थ समस्याओं से बचे रहते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप पानी में लौंग को उबालकर पीने से आपकी सेहत को ढरों लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसके सेवन से आपको बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, तो चलिए जानते हैं पानी में लौंग उबालकर (Cloves Water Benefits) पीने के फायदे-

पानी में लौंग उबालकर पीने के फायदे- Boiled Cloves Water Benefits

बॉडी डिटॉक्स करे

लौंग एंटीऑक्सीडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसलिए लौंग को अगर आप पानी मं उबालकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका खून भी साफ होता है।

विज्ञापन

बल्ड शुगर कंट्रोल करे

अगर आप रोजाना लौंग के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सहायता मलती है। इसके साथ ही लौंग का पानी इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में बना रहता है।

पाचन को दुरुस्त रखे

अगर आप रोजाना सुबह लौंग का पानीा उबालकर पीते हैं तो इससे आपकी पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके साथ ही इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी हेल्दी रहता है। जिससे आप अपच, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसे समस्याओं से बचे रहते हैं।

विज्ञापन

शरीर की सूजन को कम करे

लौंग में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इससे ये आपके शरीर की सूजन को कम करने में मददगार साबित होती है। लौंग के पानी को उबालकर पीने से आपके जोड़ों, मांसपेशियों, आंत और पेट की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

लौंग का पानी कैसे बनाएं? Boiled Cloves Water Benefits

इसलिए आप पानी में 4-5 लौंग को अच्छी तरह से उबाल लें। फिर आप इसको छानकर पी सकते हैं। अगर आप चाहें तो पानी के साथ लौंग को खा भी सकते हैं। इससे भी आपकी सेहत को कई बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

(cityoflightpublishing.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola