Ajwain Health Benefits:अजवाइन एक हर्ब है जोकि आपको हर भारतीय रसोई में आसानी से देखने को मिल जाती है। इसको आमतौर पर रोटी, कचौड़ी, समोसा जैसे व्यंजनों में डाला जाता है। इससे खाने में स्वाद और महक बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन अजवाइन को पुराने समय से ही पेट से जुड़ी समस्याओं में एक औषधि समान माना जाता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए अजवान का सेवन करने के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके रोजाना सेवन से कब्ज, पेट दर्द या गैस एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट अजवाइन पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है, तो चलिए जानते हैं अजवाइन पानी पीने के फायदे-
पाचन को बेहतर बनाए
एक शोध के अनुसार, अजवाइन में गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अजवाइन का पानी पाचन से संबंधित संक्रमण से बचाव में भी सहायक होते है।
खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे
अजवाइन का पानी बॉडी से गंदे LDL कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार अजवाइन के बीज का अर्क कुल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में बेहद असरदारी था। इतना ही नहीं अजवाइन के सेवन से गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
ब्लड प्रेशर से आपको हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अजवाइन के सेवन से कैल्शियम को हार्ट में घुसने से रोका जा सकता है और इसे आराम पहुंचाकर खुन की नलियों को चौड़ा करने में मदद मिलती है, इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है।
अभी पढ़ें – Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर घर आए मेहमानों को सर्व क्रिस्पी राइस पापड़ी, जानें रेसिपी
फेफड़ों को फायदा पहुंचाए
अजवाइन के सेवन से आपके फेफड़ों को बेहतर तरीके से काम करने में सहाता मिलती है। इसके साथ ही खांसी से और कफ से भी बचाव मिलता है। इसके अलावा अजवाइन के सेवन से आपको अस्थमा होने का खतरा भी कम हो जाता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं तो ऐसे में शरीर की चर्बी को कम करने के लिए अजवाइन पानी बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन में लैक्सेटिव तत्व मौजूद होते हैं, जोकि आपके शरीर में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए आप रोजाना खाली पेट अजवाइन पानी का सेवन करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines