Double Chin: क्या है डबल चिन? जानें इसके कारण
Edited By Nancy Tomar

Double Chin
Edited By Nancy Tomar

Double Chin
Double Chin: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को डबल चिन यानी दोहरी ठोड़ी की समस्या परेशान करती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार ठोड़ी के नीचे फैट जमने से भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, डबल चिन ठोड़ी के नीचे फैट की एक परत होती है, जो दूसरी ठोड़ी का रूप बना लेती है। इसलिए आज हम आपको इसके कारण बताने जा रहे हैं कि किन वजहों से इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: अदरक को इस तरह करें इस्तेमाल, कुछ ही दिन में गायब हो जाएगी जिद्दी चर्बी
गले और ठुड्डी के बीच में जब अत्यधिक चर्बी जमा होने लगती है तो इसे डबल चिन (Double Chin) कहा जाता है। ये समस्या बहुत परेशान करती है और इसकी वजह से स्ट्रेस भी बढ़ता है।
कई बार डबल चिन का कारण खराब खान-पान भी होता है। दरअसल, जब आप जंक फूड का सेवन करते हैं, तो ये अनचही परेशानियां देता है। अगर आप भी फास्ट फूड, जंक फूंड, पैकेज और प्रोसेस फूड खाते हैं, तो आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी डाइट को बेहतर करें और फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें।
जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनमें भी ये परेशानी हो सकती है। दरअसल, होता क्या है कि स्मोकिंग स्किन के खिचाव को कम कर देती है और इससे त्वचा लटक जाती है। इस कारण आपको डबल चिन की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अक्सर जब हॉर्मोन में बदलाव होता है तो भी ठोडी के नीचे फैट जमने लगता है। पुरुषों में ये टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में ये ऑस्ट्रोजन के खराब लेवल के कारण होता है। वहीं कोर्टीसॉल जिसे स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहते हैं उसके कारण भी डबल चिन की समस्या हो सकती है।
अक्सर खराब पोस्चर की वजह से भी ये परेशानी हो जाती है। अगर आप आगे की ओर झुकाकर या विस्तारित अवधि के लिए नीचे देखते हैं तो इससे आपकी गर्दन की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और डबल चिन की समस्या होने लगती है।
अक्सर जब वजन बढ़ता है तो भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वजन बढ़ने से भी ठोडी के नीचे चर्बी जमने लगती है जिसकी वजह से डबल चिन की समस्या होने लगती है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: