Double Check Before Consuming Tomatoes : पसीना निकाल देने वाली तपती गर्मी के बाद आने वाला मानसून अपने साथ राहत की फुहारें तो लेकर आता है मगर डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर जैसी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी इसके साथ चलती हैं। लेकिन, यह सिलसिला यहीं नहीं खत्म होता। बारिश के मौसम के दौरान सब्जियों में कीड़े लगने की समस्या बढ़ जाती है। यह दिक्कत सबसे ज्यादा आती है टमाटरों में इसलिए मानसून के मौसम में अगर आप भी रसोई में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको उन्हें कम से कम 2 बार जरूर चेक करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: किन वजहों घर में आ जाते हैं कॉकरोच, कैसे पाएं छुटकारा? जानें सब कुछ
हाल ही में एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सफेद कीड़े लगे टमाटर देखे जा सकते हैं। व्लॉगर ने यूजर्स से यह अपील भी की कि सब्जियों को काटते समय खास ध्यान रखें। आइए जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मानसून सीजन में टमाटर में कीड़े लग सकते हैं। ऐसा नमी के स्तर में इजाफा आने की वजह से हो सकता है। बारिश के मौसम में टोमैटो फ्रूट वॉर्म्स तेजी से बढ़ते हैं जो टमाटर के पौधों पर अंडे देते हैं। ये कीड़े टमाटर के अंदर चले जाते हैं और उसे अंदर से सड़ा देते हैं और उसे खाने लायक नहीं छोड़ते।
ये भी पढ़ें: सफर करते समय होती है उल्टी? ट्रेंड कर रही है ये ट्रिक; कितनी असरदार?
लापरवाही कर सकती है बीमार
कीड़े लगे हुए टमाटर खाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ठीक से साफ करने से बाहरी गंदगी, केमिकल्स आदि को तो दूर किया जा सकता है लेकिन अंदर की समस्या जस की तस ही रहती है। इस तरह के टमाटर खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ये कीड़े नुकसानदायक बैक्टीरिया और टॉक्सिंस को आपके शरीर के अंदर पहुंचा सकते हैं, जिससे गैस्ट्रेइंटेस्टाइनल इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। इसीलिए मानसून के दौरान टमाटर खाने से पहले अच्छी तरह से उन्हें जरूर चेक कर लेना चाहिए, ताकि आपकी और आपके पूरे परिवार की हेल्थ अच्छी बनी रहे।
ये भी पढ़ें: जानिए Ayushman Bharat से जुड़े हर सवाल का जवाब आसान शब्दों में
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
48 mins agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
15 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
17 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
18 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
19 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines