आजकल हर घर में डोलो 650 ऐसे पड़ी रहती है जैसे नमक-तेल-मिर्च। इनका इस्तेमाल भी बेधड़ल्ले से हो रहा है। भारतीय घरों में ये दवा रामबाण मानी जाती है, जो हर उम्र के लोगों को दे दी जाती है। हल्का-फुल्का बुखार होते ही लोग तुरंत इस दवा को खा लेते हैं, मगर क्या आप जानते हैं यह गोली आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं? कोरोना के दौरान डॉक्टरों द्वारा इस दवा को खाने की सलाह दी गई थी, मगर ऐसे नहीं कि लोग बिना परामर्श इसका सेवन करते रहे। भारतीय मुल के अमेरिकी डॉक्टर पलानीअप्पन मनिकम ने हाल ही में एक ट्वीट कर कहा की भारतीय लोग डोलो 650 को चॉकलेट की तरह खा रहे हैं। उनका यह ट्वीट स्वास्थ्य के प्रति एक नई जागरूकता को उजागर कर रहा है। आइए जानते हैं क्या सच में इस दवा को खाना शरीर के लिए नुकसानदायक है?
किस काम आती है Dolo 650?
बुखार, सिरदर्द और बॉडी पेन, कोई भी समस्या हो भारतीय लोग तुरंत राहत पाने के लिए इस मेडिसिन को खा लेते हैं। इसकी खुराक तो मानों ऐसी हो गई है जैसे की मिठाई। गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर पलानीअप्पन मनिकम का ट्वीट दर्शाता है कि भारतीय लोग इस दवा के कितने आदी हो गए है। इस गोली के इतने ज्यादा ट्रेंड में आने का कारण यह है कि इसे कोरोना के समय दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को हल्के-फुल्के बुखार होने पर खाने की सलाह दे दी थी।
इसके अलावा, यह दवा बिना परामर्श के लोकल मेडिकल स्टोर में आसानी से मिल जाती है और किफायती भी होती है। यह दवा तुरंत असर भी करती है लेकिन आपको यह भी जानना होगा कि इस दवा के कई साइड-इफेक्ट्स भी है।
ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?
सोशल मीडिया पर वायरल दवा
हेल्थकेयर रिसर्च फर्म IQVIA के अनुसार, कोरोना के दौरान सोशल मीडिया पर इस दवा की चर्चा बहुत ज्यादा हुई थी। उस समय इसकी बिक्री भी तेज हो गई थी। सालाना डोलो-650 की लगभग 7.5 करोड़ स्ट्रिप्स बेचीं जा रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस गोली को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स और जोक भी बने थे। किसी ने इसे बेस्ट इवनिंग स्नैक बताया तो किसी ने नशा। मगर बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि इस दवा का प्रभाव कितना खतरनाक है कि यह लिवर, किडनी समेत कई अंगों को डैमेज कर सकता है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो लैब्स ने 2020 में कोविड-19 प्रकोप के बाद से डोलो-650 की 350 करोड़ से अधिक गोलियां बेची हैं, जिससे एक साल में 400 करोड़ रुपये का रेवेन्यू भी मिला। साल 2021 के अंत तक डोलो की 14.5 करोड़ स्ट्रिप्स बेची गई थी, जो 2019 के आंकड़े से लगभग दोगुनी है।
डोलो की ओवरडोज कितनी खतरनाक?
डोलो 650 को अधिक मात्रा में खाना खतरे से खाली नहीं है। इस दवा को खाने से शरीर इस गोली के रेजिस्टेंट हो जाता है। डोलो खाने से लिवर को नुकसना होता है, किडनी पर असर होता है और सिरदर्द की समस्या बढ़ भी सकती है। स्ट्रेस बढ़ने का एक कारण भी इस दवा का ओवरडोज है। कई मेडिकल रिपोर्ट इस बात का दावा कर चुकी है कि डोलो की ओवरडोज से एक्यूट लिवर फेलियर की समस्या हो सकती है। कई बार यह दवा शरीर के अंदर मौजूद गंभीर बीमारी के लक्षणों को कम कर उसे दबा देती है, जिस कारण आगे चलकर खतरा बढ़ सकता है।
एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना कितना सही?
दिल्ली बेस्ड एमबीबीएस, एएस-इएनटी/डीएनबी डॉक्टर राजेश भारद्वाज बताते हैं कि डोलो 650 को ज्यादा खाने से एलर्जी हो सकती है। इससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है और उल्टी-मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती है। वे बताते हैं कि कई बार कमजोर इम्यूनिटी वाले, पहले से लिवर की बीमारी से पीड़ित या बुजुर्ग क्योंकि उम्र के साथ-साथ उनके लिवर की क्षमता कमजोर हो जाती है, उनके लिवर को डैमेज कर सकता है।
खास सलाह
डॉक्टर राजेश कहते हैं अगर दवा का असर शरीर पर नहीं हो रहा है, तो उसे खाना बंद कर दें। बिना सलाह के इस गोली को न खाएं और सिर्फ तब तक खाएं, जब तक इसका प्रीस्क्रिप्शन दिया गया हो। यह भी कोशिश करें कि हल्के बुखार को बिना दवा की मदद से ठीक किया जा सके।
ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
World Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
3 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
18 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
18 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
22 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
23 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines