Coffee Benefits: कॉफी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. चाय की तरह ही कॉफी के दीवाने भी कुछ कम नहीं हैं. लेकिन, दूध वाली चाय से उलट कॉफी के नुकसान से ज्यादा इसके फायदे गिनाए जाते हैं. एक हालिया रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया है कि कॉफी एंटी-एजिंग ड्रिंक (Anti Ageing Drink) की तरह काम करती है. टेलोमेरे बायोलॉजी रिसर्च में देखा गया है कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस इसे प्रभावित करता है जिससे एजिंग होती है और कॉफी के पॉलीफेनोल्स और क्लोजेनिक एसिड्स मेटाबॉलिक सिग्नलिंग और सेलुलर प्रोटेक्शन में मदद करते हैं. ऐसे में कॉफी एजिंग को कम करने में सहायक हो सकती है.
कॉफी किस तरह एजिंग कम करती है
कॉफी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कंपाउंड्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस टेलोमेरे (Telomere) को छोटा करता है जिससे एजिंग जल्दी होती है यानी बुढ़ापा जल्दी आता है. ऐसे में कॉफी इस ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाती है और इंडायरेक्टली एजिंग को कम करती है.
यह भी पढ़ें – पानी पीने में की गई यह गलती बन सकती है Cancer की वजह, यहां जानिए खाने की नली में कैंसर के क्या लक्षण हैं
कॉफी में मौजूद पॉलीफेनोल्स मेटाबॉलिक और इंफ्लेमेटरी पाथवेज को इंफ्लुएंस करते हैं जिससे इंडायरेक्टली टेलोमेरे स्टेबिलिटी को सपोर्ट मिलता है. कॉफी का नियमित सेवन करने पर ये कंपाउंड्स और पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं जिससे एजिंग कम होने में असर दिख सकता है.
कई मेंटल डिसोर्डर्स बायोलॉजिकल स्ट्रेस को बढ़ाते हैं और टेलोमेरे को प्रभावित करते हैं. ऐसे में कॉफी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स कुछ हद तक सेलुलर सपोर्ट देते हैं. इसके अलावा, लाइफस्टाइल, डाइट और स्लीप पैटर्न के साथ ही फिजिकल एक्टिविटी एजिंग को प्रभावित करती है.
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक्स कम करती हैं एजिंग
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती हैं. इससे टेलोमेरे को फायदा मिलता है. कॉफी के अलावा, ग्रीन टी और कुछ फ्रूट बेस्ड ड्रिंक्स भी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती हैं.
कॉफी को कैसे बनाएं बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा
- बैलेंस्ड डाइट का मतलब है ऐसी डाइट जिसमें कोई पोषक तत्व बहुत ज्यादा और कोई फूड बहुत कम ना हो. ऐसे में रोजाना 2 कप कॉफी पी जा सकती है. इससे शरीर को फायदेमंद पॉलीफेनोल्स मिलते हैं.
- कैफीनेटेड और डिकैफिनेटेड कॉफी दोनों को पिएं.
- कॉफी का इस्तेमाल ड्रिंक्स के अलावा बेक्ड कुकीज, केक्स और अन्य पकवानों में किया जा सकता है.
- कॉफी के साथ ही हेल्दी फाइबर से भरपूर फूड्स लें.
- अति किसी भी चीज की बुरी होती है इसीलिए जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन करने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें – बढ़े हुए प्रोस्टेट को सिकोड़ने का सबसे तेज तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया क्या खाने पर Enlarged Prostate ठीक हो जाएगा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines