---विज्ञापन---

Comedian Bharti Singh को प्रेग्नेंसी के दौरान हुई हाई शुगर लेवल्स की दिक्कत, क्या मां से बच्चे को हो सकती है डायबिटीज?

Bharti Singh Diabetes: कोमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में बताया है कि प्रेग्नेंसी में उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है. ऐसे में यहां जानिए प्रेग्नेंसी में मां का शुगर लेवल ज्यादा हो तो इससे बच्चे को डायबिटीज हो सकती है या नहीं.

---विज्ञापन---

Bharti Singh Disease: स्टार कोमेडियन भारती सिंह एकबार फिर मां बनने वाली हैं. भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए ब्लॉग में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी सेहत ठीक नहीं है. भारती ने बताया है कि उनके ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) जरूरत से ज्यादा बढ़ गए हैं. इसपर भारती को डॉक्टर से भी डांट लगी है कि उनके ब्लड शुगर लेवल्स इतनी तेजी से क्यों बढ़ने लगे हैं. ऐसे में बात चिंता की है कि क्या इन बड़े हुए शुगर लेवल्स के कारण मां से बच्चे को डायबिटीज हो सकती है या नहीं. आइए जानते हैं गर्भावस्था में अगर मां के शुगर लेवल्स ज्यादा हों या मां को डायबिटीज हो तो इसका बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है.

क्या मां से बच्चे को हो सकती है डायबिटीज

गर्भावस्था (Pregnancy) में होने वाली डायबिटीज या शरीर में शुगर लेवल्स का बढ़ना गर्भकालीन मधुमेह (Gestational Diabetes) कहलाता है. बच्चे से मां को डायबिटीज हो सकती है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मां को किस प्रकार की डायबिटीज है और गर्भधारण के समय मां का ब्लड शुगर कितना नियंत्रित था.

---विज्ञापन---

आनुवांशिक डायबिटीज

आनुवांशिक तौर पर देखा जाए तो टाइप 1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है. अगर मां को टाइप 1 डायबिटीज है तो बच्चे को यह रोग जेनेटिकली होने का खतरा ज्यादा होता है. पिता से डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा होता है लेकिन संभावना मां के मामले में भी बनी रहती है.

---विज्ञापन---

टाइप 2 डायबिटीज की बात करें तो यह आनुवांशिकी और जीवनशैली दोनों से ही जुड़ी हुई है. यदि मां को टाइप 2 डायबिटीज होगी तो बच्चे को टाइप 2 डायबिटीज होने का जेनेटिक जोखिम रहेगा.

गर्भकाली मधुमेह में बच्चे को डायबिटीज का खतरा

---विज्ञापन---

गर्भावस्था के दौरान अगर मां का शुगर लेवल बढ़ जाता है तो इसे गर्भकालीन मधुमेह कहते हैं. अगर मां का शुगर लेवल पहले से कंट्रोल में ना हो तो गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त ग्लुकोज गर्भनाल यानी प्लेजेंटा के माध्यम से बच्चे तक पहुंच जाती है. इससे बच्चे का पैनक्रियाज अतिरिक्त इंसुलिन बनाता है जिससे इस बड़ी हुई शुगर को संभाला जा सके. इससे बच्चे का वजन बढ़ता है और डिलीवरी के दौरान दिक्कतें बढ़ती हैं. वहीं, इससे बच्चे में आगे चलकर मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) का खतरा बढ़ता है.

बचाव के लिए क्या करना चाहिए

---विज्ञापन---

मां को गर्भावस्था के दौरान अपने शुगर लेवल्स कंट्रोल में रखने का प्रयास करना चाहिए जिससे बच्चा डायबिटीज के खतरों से बचा रहे.

यह भी पढ़ें – बाबा रामदेव ने बताया कैसे 1 महीने में 15 से 20 किलो वजन हो सकता है कम, रोजाना चबाने होंगे ये हरे पत्ते

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Nov 16, 2025 07:01 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा को अपनी परफॉर्मेंस और सबसे ज्यादा नंबर जनरेटिंग स्टोरी के लिए वेल डन कार्ड्स मिल चुके हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. अपनी फिक्शन स्टोरी के लिए सीमा को 2 बार बेस्ट स्टोरी इन फिक्शन का अवॉर्ड मिला है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. इसी चलते सीमा को NDTV से रिवॉर्ड एंड रेकेग्निशन (एम्पलॉई ऑफ द मंथ) मिला है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. अपने कॉलेज के दिनों में सीमा कई सोसाइटीज से जुड़ी रही हैं और लिटररी सोसाइटी में प्रेसिडेंट की भूमिका निभा चुकी हैं. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. सीमा वर्क और पर्सनल लाइफ बैलेंस पर विश्वास करती हैं. जब वे काम नहीं कर रही होती हैं तो किताबें पढ़ना पसंद करती हैं या गाने सुन रही होती हैं. अपने बुकशेल्फ को फ्लॉन्ट करना और अपनी प्लेलिस्ट के लिए तारीफ सुनना सीमा को अच्छा लगता है. सीमा ट्रेवलिंग, फैमिली मूवी टाइम, अच्छी किताबें पढ़ना, कथक करना (जोकि वे सीख रही हैं) और अपने दोस्तों से घंटों लंबी बातें करना टॉप टियर एक्सपीरियंस मानती हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola