हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Doctor's Day 2025: इलाज के दौरान मरीज का डर कैसे दूर करते हैं डॉक्टर, एक्सपर्ट्स ने खोला राज

Doctor’s Day 2025: 1 जुलाई का दिन उन रियल लाइफ हीरोज को समर्पित है, जो हमारी सेहत का ख्याल रखने के लिए खुद की तबीयत को पीछे रख, हमे ठीक करते हैं यानी की डॉक्टर्स। आइए इस दिन पर बताते हैं कि आखिर कैसे कोई डॉक्टर हमें किसी बीमारी के इलाज से पहले होने वाले डर के अनुभवों को कम करता है।

विज्ञापन

Doctor’s Day 2025: आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज यानी 1 जुलाई को पूरी दुनिया में नेशनल डॉक्टर्स डे मना रहा है। यह दिन हमारे रियल हीरोज यानी डॉक्टर्स के लिए समर्पित है। ये वहीं हीरो हैं, जो दिन-रात एक करके हमारी सेहत की देखभाल करते हैं। इसलिए, इन्हें धरती पर भगवान का रूप कहा जाता है। जब भी कोई मरीज इनके पास इलाज कराने जाता है तो उसे कहीं ना कहीं डर रहता है। डॉक्टर्स उसका ट्रीटमेंट करने से पहले उसके इस डर को दूर करने की कोशिश करते हैं, जो बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?

यह दिन समाज में डॉक्टरों की अहमियत और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

कोविड-19 में डॉक्टरों की भूमिका

कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की थी। यह सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया के डॉक्टरों के लिए चुनौतीपूर्ण समय था। कई डॉक्टरों ने इस कठिन समय में अपनी जान तक गंवाई थी। ऐसे समय में वे न केवल चिकित्सक थे, बल्कि एक गाइड, काउंसलर और मरीजों के मानसिक सहारे के रूप में खड़े थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Diabetes Controlling Tips: 21 दिन में शुगर लेवल नॉर्मल, बस अपनाएं डॉक्टर के बताए ये आसान तरीके

डर दूर करना भी टास्क

दरअसल, कोई भी मरीज जब भी अपना इलाज करवाता है, तो उस दौरान उन्हें डर और चिंता होना स्वाभाविक होता है, खासतौर पर जो नया-नया ट्रीटमेंट शुरू करते हैं। यह डर डॉक्टरों के सामने एक बड़ी चुनौती बन जाता है, क्योंकि इलाज के लिए मरीज को भी समर्थन देना पड़ता है, ताकि सही तरीके से ट्रीटमेंट का असर हो सके। अनुभवी डॉक्टर अपने विशेष कौशल और व्यवहार से इस डर को दूर करने में कामयाब होते हैं। मगर कैसे? यहां जानिए

विज्ञापन

मरीज को भरोसा दिलाना जरूरी

मैक्स हेल्थकेयर में ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी बताते हैं कि एक अच्छा डॉक्टर सबसे पहले ये भरोसा दिलाता है कि वह उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। वे मरीज को उसकी स्थिति के बारे में विस्तार से और सरल भाषा में समझाते हैं ताकि वह किसी भी तरह के कन्फ्यूजन में ना रहे।

मरीज की भावनाओं को समझें

गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के कैंसर साइंस सेंटर की चेयरपर्सन डॉक्टर तेजिंदर कटारिया बताती हैं कि अच्छा डॉक्टर वही हैं, जो अपने पेशेंट्स की भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं और उनके साथ सहानुभूति वाला रवैया अपनाते हैं।

विज्ञापन

कुछ बातों का ध्यान रखना सभी डॉक्टरों के लिए जरूरी

डॉक्टर तेजिंदर के अनुसार, हर डॉक्टर को अपने मरीजों की बात ध्यान से सुनकर और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। इससे मरीज को भरोसा दिलाया जाता है कि वह इस परेशानी में अकेला नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं डॉक्टर्स मरीज को तनाव मुक्त रखने के लिए हल्की-फुल्की बातचीत करते रहे, ताकि उनके अंदर मौजूद डर गंभीर न हो जाएं। कई बार मरीज ऐसी बीमारियों से पीड़ित होते हैं, जो उनके जीवन के लिए संघर्षपूर्ण हो जाती है, तो ऐसे में डॉक्टर उन्हें इलाज के अलावा, रिलैक्सेशन तकनीक, जैसे गहरी सांस लेने की विधि का सुझाव भी देते हैं।

ये भी पढ़ें- Doctor’s Day 2025: अगर डॉक्टर ही पड़ जाएं बीमार, तो कौन करेगा उनकी देखभाल?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola