आयरन की कमी से शरीर में क्या परेशानी होती है? डॉक्टर ने बताया इन 7 लक्षणों से पता चलेगी Iron Deficiency

Iron Deficiency Symptoms: आयरन की कमी की आखिरी स्टेज पर हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि हीमोग्लोबिन कम होने से पहले शरीर ऐसे कुछ लक्षण या कहें संकेत देने लगता है जो बताते हैं कि शरीर में आयरन की कमी होना शुरू हो गई है.

Iron Deficiency

आयरन की कमी की पहली स्टेज क्या है?

Iron Ki Kami Ke Lakshan: आयरन की कमी से अनीमिया हो जाता है जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. यह हेल्दी ब्लड सेल्स की कमी से होता है और यही सेल्स शरीर में ऑक्सीजन को यहां से वहां पहुंचाती हैं. ऐसे में आयरन की कमी (Iron Deficiency) खून की कमी की वजह बनती है और व्यक्ति को हर समय शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर कुछ ऐसे लक्षणों का जिक्र कर रही हैं जो बताते हैं कि शरीर में आयरन की कमी होने लगी है. आप भी समय रहते इन लक्षणों को पहचानकर आयरन की कमी का पता लगा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आयरन की कमी के 7 लक्षण | 7 Symptoms Of Iron Deficiency

डॉक्टर ने बताया शरीर पर दिखने वाले कुछ लक्षण बता देते हैं कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो गई है जो आपके दिमाग और दिल को चुपचाप डैमेज करती जाती है. आयरन का काम सिर्फ खून बनाना ही नहीं है बल्कि आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाना भी आयरन का काम है. आयरन की कमी हो जाए तो दिल कमजोर और दिमाग स्लो होने लगता है. डॉक्टर का कहना है कि अगर आपकी हीमोग्लोबिन की रिपोर्ट नॉर्मल है तब भी आपका आयरन कम हो सकता है क्योंकि आयरन की कमी की आखिरी स्टेज में ही हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. ऐसे में आयरन की कमी को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए शरीर पर दिखने वाले कौन से 7 लक्षण बताते हैं कि शरीर में आयरन की कमी शुरू हो चुकी है.

थकान – सुबह उठते ही थकान महसूस होने लगती है और शरीर रिचार्ज ही नहीं हो पाता है.

विज्ञापन

छाती में धड़-धड़ महसूस होना – अगर आप थोड़ा सा भी काम करते हैं या सीढ़ियां चढ़ते हैं तो आपकी छाती में धड़-धड़ महसूस होने लगती है.

मुंह के कोने फटना – आयरन की कमी होने पर मुंह के कोने फटना शुरू हो जाते हैं और जीभ में जलन का एहसास होने लगता है.

विज्ञापन

फोकस कम होना – शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो दिमाग स्लो हो जाता है और फोकस भी कम होने लगता है. ऐसा ब्रेन में ऑक्सीजन कम पहुंचने से होता है.

मांसपेशियां कमजोर होना – आयरन की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं जिससे आप एक्सरसाइज या ज्यादा देर वॉक भी नहीं कर पाते हैं.

विज्ञापन

मीठे की क्रेविंग बढ़ना – शरीर इंस्टेंट एनर्जी ढूंढने लगता है और इसीलिए मीठे की क्रेविंग (Sugar Craving) बढ़ जाती है और बार-बार कुछ मीठा खाने का मन होने लगता है.

मासिक धर्म में कमजोरी – महिलाओं में आयरन की कमी का एक बड़ा लक्षण यह है कि पीरियड्स यानी मासिक धर्म के बाद भी शरीर में कमजोरी बनी रहती है.

विज्ञापन

कैसे पूरी होगी आयरन की कमी

आयरन की कमी पूरी करने के लिए खानपान में आयरन से भरपूर फूड्स (Iron Rich Foods) शामिल करना जरूरी है. अपनी डाइट में पालक, किशमिश, ऑर्गन मीट, बींस, मटर, दाल, आयरन से भरपूर सीरियल्स वगैरह शामिल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

विटामिन सी से भरपूर फूड्स आयरन को बेहतर तरह से सोखने में मदद करते हैं. ऐसे में विटामिन सी से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाकर आयरन के एब्जॉर्प्शन को बढ़ाया जा सकता है. ब्रोकोली, कीवी, हरी पत्तेदार सब्जियां, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरीज को अपने खानपान का हिस्सा बनाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ