Teeth Grinding Remedies: कई लोगों को सोते वक्त दांत किटकिटाने की आदत होती है। अक्सर ये समस्या तनाव, चिंता या डिप्रेशन से गुजर रहे लोगों में ज्यादातर पाई जाती है। इसके अलावा जो लोग शराब, धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करते हैं ऐसे लोगों को भी दांत किटकिटाने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप इस समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे लेकर आए। जिनको अपनाकर आप सोते समय दांत किटकिटाने की परेशानी को दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – Brain Fog: क्या है ब्रेन फॉग? फैसले लेने में क्यों होती है दिक्कत, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
कैसे कम करें सोते समय दांत किटकिटाने की परेशानी
स्ट्रेस कम करें
अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे आपको दांत किटकिटाने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप तनाव को दूर करने के लिए हमेशा खुश रहें। इससे आपके दांत किटकिटाने की समस्या दूर हो सकती है।
गर्म पानी की सिंकाई करें
अगर आपको सोते समय दांत किटकिटाने की समस्या होती है तो आप दांतों की गर्म सिंकाई करें। इससे आपके जबड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ब्लड फ्लो को भी बढ़ाने में मदद मिलती है।
पौष्टिक आहार खाएं
दांत किटकिटाने की समस्या मैग्नीशियम की कमी की वजह से होती है इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां, नट्स, बीज और ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें।
अभी पढ़ें – बस खाली पेट लहसुन की 2 कलियां…अश्वगंधा से भी हो जाएगा कमाल…इन पुरुषों को मिलेंगे गजब फायदे
हल्दी वाला दूध पीएं
अगर आप दांत किटकिटाने की समस्या को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए हल्दी वाला दूध बेहद फायदेमंद हो सकता है। हल्दी वाला दूध पीने से आपके जबड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।
जबड़े की स्ट्रेचिंग करें
दांत किटकिटाने की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना च्युइंगम चबाना बेदह लाभकारी होता है। इसके साथ ही कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज से भी आप जबड़ों की सूजन दूर कर सकते हैं। इससे आपके दांत किटकिटाने की समस्या दूर हो जाती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines