बुखार एक आम समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकती है. कई बार व्यक्ति दोपहर तक एकदम एक्टिव रहता है, लेकिन अचानक उसका शरीर आग की तरह गर्म हो जाता है, शरीर में दर्द और एनर्जी मानों खत्म हो गई हो, इस तरह की स्थिति बुखार में अक्सर देखने को मिलती है. बुखार को ठीक करने के लिए आमतौर पर लोग घर में ही तरह-तरह की दवाइयां रखते हैं, जिसे खाकर कई बार बुखार तुरंत उतर जाता है और कई बार ऐसा भी होता है कि बुखार बना रहता है. ऐसे में अगर आप आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या को ठीक करना चाहते हैं और अपने इम्यून सिस्टम को इतना फिट करना चाहते हैं कि बार-बार आप बुखार न पड़े, तो आइए जानते हैं योग गुरु बाबा रामदेव के कुछ आसान उपाय
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रहती है कब्ज की समस्या? बाबा रामदेव से जानिए कैसे साफ होगा आपका पेट
केमिकल वाली दवाओं का नहीं करना चाहते इस्तेमाल
अक्सर लोगों की सोच रहती है कि इस तरह के छोटे-मोटे बुखार के लिए भारी केमिकल वाली रंगीन दवाओं के बदले कोई ऐसा रास्ता अपनाया जाए, जिसमें ज्यादा मेहनत भी न लगे और बुखार भी जल्दी उतर जाए. ऐसे में आयुर्वेदिक तरीका काफी कारगर साबित हो सकता है. बुखार को दूर करने और हर महीने आपको बुखार परेशान न करें इस समस्या से राहत पाने के लिए बाबा रामदेव ने आसान उपाय बताएं हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना भारी मेहनत किए हुए और ज्यादा पैसा खर्च किए बिना अपना इलाज कर सकते हैं.
क्या है बाबा रामदेव का आसान उपाय
बाबा रामदेव अपनी वीडियो में इस समस्या से राहत पाने के लिए 2 आसान उपायों पर जोर देते हैं. उनका मानना है कि जो कोई भी शख्स नियमित रूप से उनके उपायों को अपनाता है, वह बार-बार बुखार होने की समस्या से छुटकारा पा सकता है. रामदेव के अनुसार, अगर आपको बुखार है, तो आप गिलोय का सेवन करें. उनके मुताबिक गिलोय सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है और इसकी मदद से कई तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.
इसके अलावा बाबा रामदेव ने बताया कि अगर आपको बार-बार बुखार हो जाता है, तो हो सकता है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो. बाबा रामदेव कहते हैं, अक्सर लोगों को हर तीसरे महीने और 6 महीने में बुखार आता ही आता है, उनके चाहिए कि वह नियमित रूप ‘प्राणायाम’ करेंगे, ऐसा करने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और बुखार होने की समस्या भी खत्म हो सकती है.
यह भी पढ़ें:आपका भी शुगर लेवल हमेशा बढ़ा रहता है? बाबा रामदेव ने बताएं कंट्रोल करने के आसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Swami Ramdev
First published on:
Know More: Editorial Guidelines