आज के वक्त में पेट से जुड़ी समस्या लोगों के बीच काफी आम हो चुकी है, जिस कारण अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग महंगी केमिकल वाली दवाओं तक का सेवन करते हैं, लेकिन इतना खर्चा और सेवन के बावजूद हल नहीं निकल पाता है और समस्या बनी रहती है. हालांकि, अगर आप भी कब्ज की समस्या को खत्म करना चाहते हैं, वो भी बिना दवाओं की मदद से तो बाबा रामदेव का उपाय आपकी मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कैसे दूर होगी आपकी पेट की ये परेशान करने वाली समस्या?
यह भी पढ़ें: मानसून में अचानक कंपकंपी या ठंड लगना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? गलती से भी न लें हल्के में
अचानक कैसे कब्ज की समस्या हो जाती है?
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कब्ज की समस्या तब पैदा होने लगती है, जब बड़ी आंत भोजन से जरूरत से ज्यादा पानी सोख लेती है. इस स्थिति के कारण मल बहुत ज्यादा सख्त हो जाता है और ठीक से बाहर नहीं निकल पाता है. इस स्थिति को ही कब्ज की समस्या कहते हैं. बात करें इसके कारण कि तो खराब खानपान, अनियमित लाइफस्टाइल या किसी अंदरूनी समस्या के कारण भी इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है. इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है, तो वह भी इस समस्या से परेशान हो सकता है.
बाबा रामदेव ने क्या बताया उपाय
बाबा रामदेव ने इस समस्या से राहत पाने का सबसे आसान उपाय बताया है, जिसमें आपको न ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. बाबा रामदेव अपनी वीडियो में इस समस्या को सबसे आम और अक्सर लोगों को परेशान करने वाली समस्या बताते हैं. लेकिन इस परेशानी से कैसे निजात मिलेगा, इसका उपाय भी बताते हैं. योग गुरु बाबा रामदेव ने कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए 2 मुख्य उपाय बताएं, जिन्हें ठीक तरीके से अपनाने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है.
क्या है बाबा रामदेव के 2 उपाय
धीरे-धीरे अच्छे से चबा कर खाना – बाबा रामदेव अपनी वीडियो में बताते हैं कि कब्ज की समस्या का सबसे बड़ा कारण जल्दी-जल्दी खाना है. अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, लेकिन उनके मुताबिक कम से कम एक टाइम के खाने में आधा घंटा लगाना ही चाहिए. उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति इसका पालन करेगा, तो कभी उसे कब्ज की समस्या परेशान नहीं करेगी.
अमरूद का सेवन- बाबा रामदेव के अनुसार, कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना अमरूद का सेवन करना चाहिए. अमरूद में मौजूद तत्व पेट के लिए लाभकारी होते हैं.
हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखें कि शुरुआती या छोटी समस्या में इन उपायों को अपनाया जा सकता है, लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह और सही इलाज काफी जरूरी है, क्योंकि कई बार छोटी समस्या के पीछे गंभीर कारण होते हैं.
यह भी पढ़ें: किस बीमारी में अचानक बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगने लगती है? जानिए आपके शरीर में क्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
4 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
5 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
21 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
23 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines